मुरैना~~डकैती की योजना बनाते चार बदमाशों को धर दबोचा~~

मुरैना~~(चम्बल संभाग ब्यूरो चीफ संजय दीक्षित/जिला मुरैना ब्यूरो योगेश पाराशर)

मुरैना~~डकैती की योजना बना रहे चार लोग गिरफ्तार। बामौर में स्टील फैक्ट्री के पास बद्री पटेल के खेत में बने पक्के मकान से रात को डकैती की योजना बना रहे चार बदमाशों को पुलिस ने धर दबोचा ।तीन आरोपी फरार हो गए पुलिस ने उनके कब्जे से हथियार भी पकड़े हैं। पूछताछ के दौरान उन्होंने कुछ दिन पूर्व सराफा व्यवसाई से थैला छीनकर लूटने का प्रयास भी किया गया था। पुलिस ने मौके से गिरफ्तार आरोपी मनोज बघेल से एक देसी 315 बोर कट्टा तीन जिंदा राउंड ,अनिल किरार से कुल्हाड़ी, सुरेश उर्फ गट्टा कुशवाहा से  एक फरसा, शिवकुमार उर्फ से शिब्बू नाई से एक 315 बोर का कट्टा लोडेड जप्त किया है। पुलिस को देखकर आरोपी भूरा ,बीरू खटिक, श्याम जाटव भाग गए। उपरोक्त बदमाशों के खिलाफ भादस की धारा 399, 402, 11,13 एमपीडिके 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।

Share To:

Post A Comment: