धामनोद~~सिंधिया का जगह जगह स्वागत~~
धामनोद (मनीष छाबडा)
गंधवानी और जिराबाद जनआक्रोश रैली एवं अन्य कार्यक्रमो मे जाते समय म.प्र कांग्रेस चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष व सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया का एबी रोड से गुजरने पर जगह जगह स्वागत किया गया धामनोद के नए बस स्टैंड पर पूर्व विधायक पांचीलाल मेड़ा ने स्वागत हेतु मंच बनाया था परंतु वे नगर में घुसे ही नही और बायपास से ही निकल गए उनके साथ प्रदेश सह प्रभारी संजय कपूर जिला कांग्रेस अध्यक्ष बालमुकुंद सिंग गौतम बदनावर के पूर्व विधायक राजवर्धन दत्तीगाव पूर्व सांसद गजेंद्र राजूखेड़ी गंघवानी विधायक उमंग सिंगार सहित सैकड़ो गाड़िया का काफिला था।करीब एक घन्टा देरी से आये सिंधिया का एबीरोड ग्राम ढाल में सरपंच सुखराम मकवाना के नेतृत्व में भव्य स्वागत किया फिर गुजरी और पलाश चौराहे पर स्वागत हुआ फूडी चौराहे पर युवक कांग्रेस के लोकेश यादव और युवा नेता संजय पंवार द्वारा मंच लगाया था यहाँ सिंधिया आते ही मंच पर गए यहाँ उनका सूत की माला पहनाकर स्वागत किया सभी से उंन्होने मिशन 2018 के लिए तैयार रहने को कहा पूर्व प्रदेश सचिव बंटी छाबडा ब्लॉक अध्यक्ष कमल यादव नवीन शर्मा अंतिम यादव विकास पटेल अरविंद राठौड़ राजू केवट विनोद डोंगले सुनील गिरवाल राधेश्याम पटेल महेश कुशवाह नीलेश दर्शे भगवान कर्मा सहित सैकड़ो कार्यकर्ता थे।
नही आये अंदर ---सिंधिया नगर में घुसेंगे या नही इसको लेकर उहापोह की स्तिथि कई दिनों से थी बाद में बताया गया कि नही आएंगे उसके बावजूद मेड़ा द्वारा नए बस स्टैंड पर मंच बनाया गया और पूरे नगर में पोस्टर लगाए गए ऐसा कहा गया कि वे अंदर ले कर आएंगे और ढोल ताशे भी तैयार थे लेकिन मेड़ा जी की झांकी पीटा गई सिंधिया के वाहन में बैठे होने के बाद भी वे नगर में नही ला पाये और यहाँ इंतजार कर रहे नेता और कार्यकर्ता मायूस हो गए।
अरुण यादव को किया याद -----जब अरुण यादव प्रदेश अध्यक्ष थे सबकी सुनते थे लेकिन चुकी नजदीक के थे इसलिए कई बार उन्हें क्षेत्र के लोग बड़ा नेता नही मानते थे कल उनको सबने खूब याद किया कि देखो अगर अरुण भाई अभी होते तो अंदर भी आते और सबको समय भी खूब देते लेकिन सिंधिया तो जल्दीबाजी में ही रहते है अब अपने वाले कि वख्त पता चली।
नही पहनी फूलो की माला ----मंदसौर गोलीकांड के बाद सिंधिया ने हार फूलो की माला नही पहनने का कहा था कल भी जगह जगह उन्हें सिर्फ सूत की माला ही पहनाई उंन्होने फूलो की माला नही पहनी।
जेबकट की धुनाई ----भीड़ का फायदा उठाकर जेब कट अपना काम कर गए विकास पटेल सहित कइयों की जेब कटी खरगोन कांग्रेस द्वारा लगाए मंच के पास एक को पकड़ लिया और धुनाई भी करी लेकिन निकल भागा।
जिलाध्यक्ष को दूसरे वाहन में बैठाया----खलघाट में पटेल के यहां स्वागत पश्चात अपने वाहन में साथ बैठे जिला कांग्रेस अध्यक्ष गौतम को कहा कि गौतम जी अब आप किसी अन्य वाहन में बैठ जाये क्योकि स्थानीय प्रतिनिधियों को भी मौका देना है जिसके बाद उन्होंने उमंग को बैठा लिया।
प्रदेश प्रभारी को नही पहचाना ----प्रदेश प्रभारी संजय कपूर भी एक अन्य वाहन में साथ थे लेकिन उन्हें किसी ने भी नही पहचाना कि ये प्रभारी है प्रदेश सचिव बंटी छाबडा ने उन्हें पहचान कर उनका स्वागत किया।

Post A Comment: