दसाई~~ पुरुषोत्तम मास के पावन अवसर पर आगामी 16 मई से 22 मई तक श्रीमद् भागवत ज्ञान गंगा यज्ञ का आयोजन~~
जगदीश चौधरी (खिलेडी)9617174241
दसाई~~ पुरुषोत्तम मास के पावन अवसर पर श्री गोपाल कृष्ण गोशाला दसाई के तत्वावधान में आगामी 16 मई से 22मई तक श्रीमद् भागवत ज्ञान गंगा यज्ञ का आयोजन।
पंडित उमेशचंद्र शर्मा के मुखारविंद से प्रतिदिन दोपहर 11 बजे से 2 बजे तक स्थान श्री गोपाल कृष्ण गोशाला सुरभि धाम पर होने जा रहा है। एक सप्ताह तक चलने वाले श्रीमद् भागवत ज्ञानगंगा यज्ञ के प्रचार के लिए गौशाला समिति प्रतिदिन नगर में गोग्रास एकत्र करने वाले गो रथ पर लाउडस्पीकर के माध्यम से एवं आस-पास के क्षेत्रों में पंपलेट के माध्यम से आयोजन का प्रचार प्रसार किया जा रहा है।
जिससे अधिक से अधिक लोग पुरुषोत्तम मास मैं धर्म लाभ ले सके।

Post A Comment: