धामनोद~~धामनोद चंदावड़ मार्ग का शीघ्र होगा निर्माण...विधायक ठाकुर के प्रयासों से क्षेत्र की बहुप्रतीक्षित मांग हुई पूरी~~
धामनोद (मनीष छाबड़ा)
धरमपुरी विधानसभा के लोकप्रिय विधायक कालु सिंह ठाकुर की सक्रियता सजगता एवं अथक परिश्रम के चलते मध्य प्रदेश शासन के मंत्री परिषद की बैठक में धामनोद से चंदावड़ मार्ग के निर्माण को मंजूरी मिल गई है । उक्त आशय का एक पत्र मध्य प्रदेश शासन के लोक निर्माण विभाग विधि एवं विधाई कार्य विभाग मंत्री रामपाल सिंह ने धार जिले के प्रभारी मंत्री अंतर सिंह आर्य को जारी कर जानकारी दी है ।इस 11 किलोमीटर लंबे मार्ग का निर्माण शासन की एनडीबी 2 योजना के तहत होगा जिसकी लागत 11.45 करोड रुपए है ।उल्लेखनीय है कि कई समय से इस सड़क मार्ग की मांग की जा रही थी लोग काफी परेशान थे लगातार सभी इस मार्ग को बनाने की मांग कर रहे थे विधायक ठाकुर भी इसके लिए काफी प्रयासरत थे उन्होंने मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान से भी मुलाकात कर इस कि मांग की थी और वे लगातार इसके लिए प्रयास कर रहे थे और आखिरकार मंजूरी मिल गई इस संबंध में विधायक ठाकुर का कहना है प्रभारी मंत्री अंतरसिंह आर्य एवं लोक निर्माण मंत्री रामपाल सिंह ने धामनोद से चंदावड़ के डामरीकरण रोड़ की स्वीक्रति प्रदान की हे जिसकी लागत 11 करोड़ 45 लाख रूपये है जल्द ही बाकी की प्रक्रिया पूर्ण हो कर रोड़ का निर्माण कार्य प्रारम्भ कर दिया जाएगा जिससे क्षेत्र की जनता की वर्षो से लंबित मांग पूरी होगी और आने वाले समय में लोगो को नई सड़क बनने से राहत मिलेगी।इधर विधायक ठाकुर की सक्रियता पर क्षेत्र के कार्यकर्ताओ और जनता ने विधायक ठाकुर को सड़क स्वीकृत करवाने के लिए धन्यवाद दिया एवं क्षेत्र में उक्त सूचना से में हर्ष व्याप्त है ।

Post A Comment: