धामनोद~~दिन दहाड़े एक घंटे में ही दो जगहों पर टूटे ताले दोनों जगह थाने के आसपास~~
धामनोद (मनीष छाबड़ा)
।इन दिनों नगर में आये दिन चोरी एवं जेब कटिंग की वारदातें लगातार बड़ती ही जा रही है। पुरे क्षैत्र में शादी ब्याह का सीजन चल रहा है। बसों में भी काॅफी भीड़ यात्रियों का आना जाना लगा ही रहता है। इन भीड़ भरी जगहों पर ही जेबकतरे भी मंडराते रहते है और अपना काम दिखा देते हैं। वहीं किसी भी काॅलोनी में सुना मकान दिखा नही की चोरों को पता भी चल जाता है कल भी ऐसा ही हुआ चोरो ने दो सुने मकानों को निशाना बनाया जिसने एक मकान में तो सिर्फ डेड घंटे ताला बंद था और दिन में 11.30 बजे ही चोर काम को अंजाम देकर चले गए ।पहली घटना ठीक थाने के सामने 50 मीटर दूर स्तिथ आशीर्वाद कॉलोनी में रहने वाले पटवारी गणपत कर्मा के यहाँ घटी।वे सुबह घर मे ताला लगाकर 11.30 बजे इटावदी एक रिश्तेदार के यहाँ गमी होने पर बैठने के लिये अपनी पत्नी के साथ निकले थे करीब 12.45 पर खलघाट से उनकी बहन रामकुंवरबाई उनसे मिलने धामनोद घर आई तो देखा घर का दरवाजा खुला है अंदर गई तो अलमारी अस्त व्यस्त थी तत्काल पड़ोसी की मदद से मोबाइल पर सूचना दी कर्मा ने बताया कि चोर 15 हजार रु नगदी सोने चांदी की ज्वेलरी मिलाकर एक लाख रु का माल ले उड़े यहाँ घर मे उनके बेटे का मोबाइल और लैपटॉप भी पड़ा था चोरो ने लेपटॉप का बैग निकाल लिए पर दोनों चीज छोड़ गए इधर लोगों ने बताया कि यहाँ काॅलोनी में कोई इंडिगो कार तेजी से आई थी कुछ उतरते और जाते भी देखे गए।
दूसरी घटना भी थाने से महज 100 मीटर की दूरी पर नर्मदा डिग्री काॅलेज के पास काॅलोनी में रहने वाले विद्युत विभाग के कर्मचारी राजेश पाटीदार के यहाँ हुई।राजेश भी बाहर गए थे और आते ही घर न जाते हुए आफिस चले गए बाद में उनके घर का ताला टूटा होने की सूचना मिली चोर उनके घर से 5 हजार रु नगदी और कुछ चांदी के आयटम चुरा ले गए।घटना की जानकारी लगते ही थाना प्रभारी मोहन जाट स्वयं घटना स्थल पहुचे।

Post A Comment: