धरमपुरी~~प्रतिबंधित क्षेत्र में अवैध शराब बिक्री को लेकर,,"नगर स्वच्छता समिति"फिर मैदान में~~
शरद पंडित धरमपुरी~~
धरमपुरी।नगर में अवैध शराब की बिक्री को लेकर एक बार फिर,,"नगर स्वच्छता समिति" ने मैदान संभाला है,,समिति के दिलीप जाट ने बताया की प्रतिबंधित क्षेत्र होने के बावजूद भी प्रशासन अवैध शराब की बिक्री को रोकने में नाकाम रहा,अब एक बार पुनः अवैध शराब की बिक्री को लेकर "नगर स्वच्छता समिति"ने यह बीड़ा उठाया है,,इसी तारतम्य में आज नगर में शराब बिक्री के विरोध में नगर स्वच्छता समिति द्वारा नगर के प्रमुख स्थानों पर पेम्पलेट चस्पा किये गये है,,समिति के दिलीप जाट ने आगे बताया की अभी कुछ स्थानों पर अवैध शराब की बिक्री जरूर बंद है,,किन्तु अभी भी नगर के पगारा फाटे व गली मोहल्लों में शराब की बिक्री हो रही है,,जब तक नगर में अवैध शराब की बिक्री पूर्णतः बंद नही होती है,,इसके लिये नगर स्वच्छता समिति के कार्यकर्ता चरणबध्द आंदोलन करेंगे,,आज इसी का शंखनाद किया है,,उल्लेखनीय है की विगत कुछ माह पूर्व भी नगर स्वच्छता समिति द्वारा अवैध शराब बिक्री को लेकर आंदोलन किया गया था,,जिसमे समिति के युवा दिलीप जाट का सरहानीय योगदान था,,अब देखना है,,आखिर नगर में अवैध शराब की बिक्री पूर्णतः बंद होती है या नही,,।
शरद पंडित विचार न्यूज़ पोर्टल धरमपुरी।

Post A Comment: