बदनावर~~विधायक निधि से अस्पताल को मिली एम्बुलेंस यूँ ही धूप में पड़ी ~~

9 लाख के इस वाहन को खुले में ही छोड़ दिया लावारिस ~~

बदनावर। (विश्वाससिंह पंवार)

सरकारी अस्पताल में भेंट दी हुई चीजो के रखरखाव का अभाव और अस्पताल की लापरवाही देखने को मिलती है।
विधायक भंवरसिंह शेखावत द्वारा साल 2016 में सरकारी अस्पताल को अपनी निधि से दी गई सुविधायुक्त एंबुलैंस वाहन को गैरेज के अभाव में अस्पताल प्रांगण मे तेज धूप मे खडी रखी जा रही है। बारिश में भी यह खुले मे ही रहती हैं। इससे गाडी का कलर उडने लगा है तथा दिनभर गर्मी के कारण गर्म हो जाती है। जब कभी कोई केस बाहर ले जाना पडता है, तब वह अस्पताल के सामने शेड में खडी करने पर काफी देर बाद ठंडी होती हैं। परिसर में किसी भी जगह गैरेज बनाकर इसे सुरक्षित खडी की जा सकती हैं। कई लोग गाड़ी को  धूप में खड़ी देखकर चिंता जताते है। किंतु जिम्मदारो पर इसका कोई असर नही होता। विधायक तो बरसों से की जा रही इस मांग को पूरी कर बरी हो गए। पर अब विभागीय लापरवाही से इस शानदार गाड़ी का रखरखाव भी नहीं हो रहा हैं

Share To:

Post A Comment: