बदनावर~~ग्राम पंचायत छायन में घटिया निर्माण कर अधिक राशि निकाली~~
जांच अधिकारी की फटकार~~
8 दिनों में हो सकती है बड़ी कार्यवाही~~
प्रभारी मंत्री अंतरसिंह आर्य ने दिए है जांच के आदेश~~
बदनावर (विश्वाससिंह पंवार)
बदनावर जनपद की ग्राम पंचायत छायन में ग्रामीणों व महिला सरपंच की शिकायत पर धार जिला पंचायत सीईओ रविन्द्र चौधरी ने जांच दल गठित कर पंचायत के कार्यो की जांच के लिए निर्मल पाटीदार सहायक यंत्री जनपद पंचायत धार को नियुक्त किया ।
जांच अधिकारी जब जांच करने मौके पर गए तब शिकायतकर्ता को सूचित नहीं किया गया जब उन्हें बुलाने का कहा गया तो एक भी शिकायतकर्ता मोजूद नहीं था। बाद में जानकारी मिलने पर शिकायतकर्ता पहुचे व 2 वर्ष हो जाने के बाद भी ट्रेक्टर का पेमेंट नहीं मिलने की बात कही। हालांकि कार्य पर मस्टर रोल व् बिल के माध्यम से अन्य वेंडर के नाम से बिल लगाकर पैसा निकालने की बात कही। जबकि जिनके बिल लगाना थे वह आज भी सरपंच सचिव में उलझे पड़े है और चक्कर लगा रहे हे ।
कार्यो के स्टीमेट सीसी की मांग करने पर जाच अधिकारी से टाल मटोल कर उन्हें स्टीमेट जनपद में पडे होने के बहाने बनाए गए।
जाच अधिकारी पाटीदार ने सबसे पहले सुदूर ग्राम सड़क योजना एमपीईबी.ग्रिड से बागेडी नदी तक का अवलोकन किया, जिसमे कई अनियमितता पाये जाने व् रोड की चोडाई 3.80 मीटर आने, मुरम कच्ची व् कम डालने पर उसे सुधारने की बात कही।
इस रोड पर 10 लाख 7 हजार रु.का आहरण हो चुका है।
शेष 2 .93 लाख के लगभग राशि बची है और काम भी बचा है। जिसमे अभी भी 3 पुलिया बाकी है। रोलिंग व चुरी डालना बाकी है। कम काम ज्यादा आहरण की बात जांचकर्ता विनोद पाटीदार ने कही और साथ ही कहा गया कि या तो कार्य पूर्ण करे नहीं तो आप के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर राशि वसूलने की कार्यवाही की जाएगी।
खेल मैदान में स्थल पर समतलीकरण से लेकर मुरम, ड्रेसिंग रोलिंग, सीपीटी, सिटिंग व्यवस्था आदि बाकी होने पर शीघ्र पूर्ण करने की बात कही गई।
सार्वजनिक कूप निर्माण अपनी जगह से गायब
सार्वजनिक कूप निर्माण स्कूल के पास कोदलीपाडा गांव के सर्वे नम्बर 1123 के स्थान पर सर्वे नंबर 1164 /2/4 व छात्रावास के पास छायन में सर्वे नंबर 830 /10 के स्थान पर नंबर 879/1 /1 में किये थे। यह दोनों कूप पूर्व सरपंच के कार्यकाल में बन गए थे। किन्तु वर्तमान सचिव ने दूसरे सर्वे नंबर में फर्जी तरीके से आहरण किया व 2 कुओ पर शासन को 4 बार चूना लगाया गया ।
जांच अधिकारी द्वारा ग्राम पंचायत के 19 कार्यो की जांच की गयीं जिसमे से अधिकतर कार्यो में कार्य से अधिक राशि आहरण की बात सामने आई है। जिनकी जांच की जाना है यदि निष्पक्ष जांच की जाती है तो घपले की राशि लाखो रुपये तक पहुँच सकती है।
1 साल में खरजा उखड़कर हुआ मिटटी में तब्दील
खडंजा निर्माण में घटिया सामग्री कम सीमेंट और ख़राब रेती व् कच्ची गिट्टी का इस्तेमाल होने से सीसी रोड पूर्ण रूप से घटिया निर्माण होने से उखड चुके है। और इन रोड पर लगभग पूरा पैसा निकल चुका है। यह राशि भी लाखो रु. है।

Post A Comment: