बदनावर~~एलटीटी केम्प्स में भारी अव्यवस्था ~~

41 डिग्री की गर्मी में परेशान होते रहे मरीज और उनके परिजन~~

गर्मी चरम पर है पर पीने को पानी नही,पंखे बन्द,कूलर हैं ही नही~~

ओटी में बिजली की अच्छी व्यवस्था नही~~

हितग्राही महिलाओं को रिफ्रेशमेंट नही~~

बदनावर। (विश्वाससिंह पंवार)

बदनावर के सरकारी अस्पताल में आज दिनभर चले lTT केम्प में महिलाओं सहित उनके साथ आये परिजनों को भारी परेशानी उठाना पड़ी।
अस्पताल की और से ना तो उनके लिए पीने के पानी की व्यवस्था थी और ना ही टेंट की छाव थी।
41 डिग्री की गर्मी में जिन महिलाओ के ऑपरेशन थे उनके नन्हे बच्चो को लेकर दिनभर गर्मी में अस्पताल परिसर में घूमते रहे परिजन।
वही जहाँ ऑपरेशन वाली महिलाएं भर्ती थी,उन वार्डो सहित बरामदे में लाइट सहित पंखे भी बंद पड़े थे। एक दो पंखे चालू तो थे किंतु उनकी हवा फर्स तक पहुँच ही नही थी।
परिजनों ने कहा कि जिस तरह हम परेशान हो रहे है।
जनहित को ध्यान में रखते हुए आगामी केम्प न करवाएं जाए।

Share To:

Post A Comment: