मुरैना~~दिव्यांग की फरियाद सुनने नीचे पहुंचे अपर कलेक्टर ~~
मुरैना~~(चम्बल संभाग ब्यूरो चीफ संजय दीक्षित/जिला मुरैना ब्यूरो योगेश~~
पाराशर)मुरैना~~मंगलवार को जनसुनवाई में दिव्यांग रामावतार बोहरे सब्जी मंडी अन्तो बाई गली से कलेक्ट्रेट तो पहुंच गए लेकिन ऊपर चढ़ने में असमर्थ होने के कारण नीचे जमीन पर लेट गए।जब कर्मचारियों ने इसकी जानकारी अपर कलेक्टर एस के मिश्र को बताया तो वे तुरंत नीचे उतरकर दिव्यांग के पास पहुंचे।दिव्यांग ने बताया कि परिवार वालों ने उसका आधार कार्ड,बैंक पास बुक,सेवानिवृत दस्तावेज परिजनों ने रख लिए हैं।इसलिए मुझे कलेक्ट्रेट मजबूरी में आना पड़ा।अपर कलेक्टर ने तुरन्त संबंधित अधिकारियों को बुलाकर आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए और कहा कि बाँकी आवेदनों का 7 दिन में तुरन्त निराकरण किए जाएं।जिससे किसी को भी परेशानी न हो।

Post A Comment: