मुरैना~~पुलिस अधीक्षक ने क्राइम ब्रांच थाने का शुभारंभ किया~~
मुरैना~~(चम्बल संभाग ब्यूरो चीफ संजय दीक्षित/जिला मुरैना ब्यूरो योगेश पाराशर)
मुरैना~~सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के अंतर्गत नैनागढ़ रोड पर स्थित पुलिस चौकी में क्राइम ब्रांच थाने का मंगलवार को शुभारंभ किया गया है ।इस थाने का मंगलवार की शाम पुलिस अधीक्षक आदित्य प्रताप सिंह ने फीता काटकर शुभारंभ किया। पुलिस अधीक्षक आदित्य प्रताप सिंह ने कहा कि क्राइम शाखा का मुख्य कार्य साइबर अपराध व संपत्ति संबंधी अपराधों के निकाल का रहेगा। इसके अलावा अभी तक कोई गंभीर अपराध होता था तो थाना प्रभारियों की टीम गठित करनी पड़ती थी और इस टीम वर्क में व्यस्त रहने से थानों का कार्य प्रभावित रहता था। लेकिन अब इस तरह के अपराधों की निकाल में क्राइम ब्रांच स्टाफ काम करेगा। वही किसी भी कार्यक्रम की सुरक्षा व्यवस्था सहित अन्य मेजर कार्य में भी इस स्टाफ का अहम रोल रहेगा। थाना प्रभारी का अतिरिक्त प्रभार सिटी कोतवाली टीआई जादौन पर ही रहेगा। जिला अपराध शाखा में जो स्टाफ तैनात किया गया है। उसमें निरीक्षक योगेंद्र सिंह जादौन ,सिटी कोतवाली से उपनिरीक्षक शिव प्रताप सिंह ,उप निरीक्षक दीपेंद्र सिंह, पुलिस लाइन से सूबेदार हिमांशु तिवारी, पुलिस लाइन से आरक्षक पुष्पेंद्र सिंह ,कोतवाली से आरक्षक मंगल सिंह, योगेंद्र सिंह ,साइबर सेल से आरक्षक कौशलेंद्र सिंह, राहुल सिंह, जिला अपराध शाखा से प्रधान आरक्षक रामदेव सिंह, ऋषि यादव, आरक्षक विश्वनाथ, रामलखन सिंह की तैनाती की गई है ।इस अवसर पर एडिशनल एसपी अनुराग सुजानिया, डीएसपी यातायात हरिवंश कन्हैया, टीआई कोतवाली योगेंद्र सिंह जादौन, सूबेदार हिमांशु तिवारी, उप निरीक्षक शिवप्रताप सिंह राजावत सहित अन्य स्टाफ मौजूद था।

Post A Comment: