धामनोद~~श्रम दिवस पर विधिक साक्षरता एवं समस्या निवारण षिविर सम्पन्न ~~
धामनोद (मनीष छाबडा)
अन्तर्राष्ट्रीय श्रम दिवस के अवसर पर माननीय राज्य विधिक सेवा प्रधिकरण उच्च न्यायालय म.प्र. जबलपूर के आदेशानुसार दिनांक 01 मई श्रम दिवस के उपलक्ष्य में असंगठित श्रमिकों के लिए तहसील विधिक सेवा प्राधिकरण धरमपुरी नगर परिषद धामनोद और मां नर्मदा महाविद्यालय की रासोयो इकाई के संयुक्त तत्वाधान में एक दिवसीय विधिक साक्षरता एवं समस्या निवारण शिविर का आयोजन मां नर्मदा महाविद्यालय के सभागृह में किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अध्यक्ष तहसील विधिक सेवा प्राधिकरण धरमपूरी अपर सत्र न्यायाधीष के.एस.बारिया, सीएमओं नगर परिषद धामनोद आधार सिंह अध्यक्ष नगर परिषद दिनेश शर्मा उपाध्यक्ष विष्णु कर्मा श्रम निरीक्षक नरेन्द्रसिंह तोमर पेरालिगल वॉलिन्टीयर प्रेमकुमार मंगल, श्री राधेष्याम धाडिया तथा मनोज नाहर आदि ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम शुभारम्भ किया। सीएमओ श्री आधार सिंह ने अपने उद्बोधन में कहा की शासन असंगठित श्रमिकों के लिए कक्षा पहली से पी.एच.डी तक निःषुल्क शिक्षा की सुविधा प्रदान कर रही है अतः इसका अधिक से अधिक लाभ लेना चाहिए। श्रम निरीक्षक तोमर द्वारा कहा गया की शासन ने नवोदय विद्यालय की तर्ज पर श्रमोदय विद्यालय की स्थापना की है इसमें अपने बच्चों को प्रवेश दिलाने और उनके उज्जवल भविष्य का निर्माण करने में उनकी सहायता करें साथ ही इस योजना में पंजीकृत श्रमिकों को विभिन्न सुविधाओं के बारे में विस्तृत बताया। अध्यक्ष नगर परिषद दिनेश शर्मा ने कहा की वह श्रमिकों के हक के लिये सदैव उनके कन्धे से कन्धा मिला कर कार्य करने को तत्पर है। कार्यक्रम जिला एवं सत्र न्यायाधीष के.एस. बारिया ने कहा की न्यायपालिका के अन्तर्गत असंगठित श्रमिकों बीपीएल कार्ड धारकों के लिये निःशुल्क विधिक सहायता का प्रयोजन है आवष्यकता है तो श्रमिकों को अपनी समस्या प्राधिकरण के सामने रखने की समस्या रखने पर उसे तुरन्त सहायता प्रदान की जाती है। इस कार्यक्रम में अंसगठित श्रमिक नगर परिषद के पार्षद समाजसेवी महाविद्यालय के प्राध्यापकगण एवं विद्यार्थी मौजूद थे। नगर परिषद के दुर्गेश दाबड महिमाराम पिपलिया एवं अन्य कर्मचारियो का कार्यक्रम में सराहनीय योगदान रहा। कार्यक्रम के अन्त में मां नर्मदा ग्रुप ऑफ इंस्टीट्युषन के निदेशक मनोज नाहर ने सभी अतिथियों को स्मृति चिन्ह प्रदान किये। कार्यक्रम का संचालन महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. अभय गुप्ता के द्वारा किया गया। आभार प्रदर्षन राधेश्याम धाडिया द्वारा किया गया। स्वल्पाहार के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

Post A Comment: