मुरैना~~तेज आँधी और तूफान का बरपा कहर, काफी नुकसान की संभावना~~
मुरैना~~(चम्बल संभाग ब्यूरो चीफ संजय दीक्षित/जिला मुरैना ब्यूरो योगेश पाराशर)
मुरैना~~मुरैना जिले के पोरसा में तेज आँधी और ओलें की वजह से काफी नुकसान हुआ है।राज्य के कई हिस्सों में मौसम का मिजाज बदल रहा है। कहीं हल्की बारिश हो रही है, तो कहीं तेज आंधी से लोग परेशान हैं।रविवार को जिले में आई तेज आंधी ने सभी को घर की चारदीवारी में बंद होने के लिए मजबूर कर दिया। शाम को जो लोग घर से बाहर जिस जगह पर थे, आंधी-तूफान की वजह से उन्हें वहीं पर रुकना पड़ा।जिले में लगातार 1 घंटे तक आई तेज आंधी और ओलों की वजह से लोगों को घर की चारदीवारी में बंद रहना पड़ा। तेज आंधी के कारण कई जगहों पर बिजली के पोल उखड़ गये, तो कई जगह बिजली की लाइन टूट गई। साथ ही इस आंधी की वजह से जिले में अलग-अलग कई स्थानों पर पेड़ टूट गए। करीब 1 घंटे तक लगातार चली इस तेज आंधी से सड़क पर चलने वाले वाहन उसी स्थान पर रुक गये। बताया जा रहा है कि यह चक्रवाती तूफान राजस्थान से होकर आया था। बताया जाता हैं कि तेज आँधी और तूफान से कुछ लोग घायल हो गए हैं जिन्हें इलाज के लिए मुरैना जिला अस्पताल में लिए रेफर कर दिया है।

Post A Comment: