धरमपुरी~मुखबिर की सूचना पर,पुलिस ने दबिश देकर,अवैध रूप से घर पर रखा ,गांजा जब्त किया ,,आरोपी को किया गिरफ्तार,,।
शरद पंडित धरमपुरी~~
धरमपुरी।पुलिस ने शनिवार को मुखबिर की सूचना पर,,आरोपी राजाराम पिता मानसिंह चौहान निवासी लुन्हेरा बुजुर्ग भूरियाकुआ के घर से,21.150 किलोग्राम गांजा जिसकी कीमत 1,07,500 रुपये है,जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार किया।जानकारी अनुसार,पुलिस को मुखबिर द्वारा सूचना मिली की,ग्राम लुन्हेरा बुजुर्ग में राजाराम पिता मानसिंह अपने घर मे बिस्तर पेटी में अवैध रूप से बेचने के लिये गांजा रखा है।पुलिस को सूचना मिलते मामले को संज्ञान में लेते हुवे,अनुसंधान सामग्री लेकर पुलिस अमला ग्राम लुन्हेरा बुजुर्ग भूरियाकुआ पहुँचा,जहाँ पुलिस ने उक्त आरोपी के घर पहुँच कर,घर की तलाशी ली गई जिसके घर मे बिस्तर पेटी में गांजे से भरी पांच प्लास्टिक की थैलियां बिस्तर के नीचे छिपाकर रखी,मिली।मादक द्रव्य की पहचान हेतु थैलियों से निकालकर स्वयं व गवाहों को सुंघाया व जलाकर जांच करने पर गांजा होना पाया।पुलिस द्वारा अवैध गांजे को जब्त कर इलेक्ट्रॉनिक कांटे से तोलने पर 21.150 किलोग्राम,जिसकी कीमत 1,07,500 रुपये बताई।पुलिस ने आरोपी राजाराम पिता मानसिंह चौहान निवासी लुन्हेरा बुजुर्ग भूरियाकुआ को गिरफ्तार कर धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट का दण्डनीय अपराध होने से अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया,,उक्त कार्यवाही थाना प्रभारी कुशलसिंह रावत के निर्देशन में उपनिरीक्षक संतोष पाटीदार,उपनिरीक्षक हिना जोशी,आरक्षक जहार सिंह,आरक्षक गुलसिह अलावा,आरक्षक मनीष चौधरी द्वारा की गई।
शरद पंडित विचार न्यूज पोर्टल धरमपुरी।

Post A Comment: