मुरैना~~ग्रीष्म कालीन खेल में खिलाड़ियों से कोई भी शुल्क न वसूला जाए:कलेक्टर~~
मुरैना~~(चम्बल संभाग ब्यूरो चीफ संजय दीक्षित/जिला मुरैना ब्यूरो योगेश पाराशर)
मुरैना~~जिला मुख्यालय सहित विकास खंड स्तर पर ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया जाएगा।कलेक्टर भास्कर लाक्षाकार ने गरुवार को पुलिस कंट्रोल रूम के सभाकक्ष में बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि बालक बालिकाओं से किसी प्रकार का शुल्क नहीं लिया जाएगा ।खिलाड़ियों को आवेदन ऑनलाइन करने होंगे या ऑफलाइन खेल विभाग में जमा कराने होंगे ।उन्होंने खेल अधिकारियों को भी निर्देश दिए कि जो खिलाड़ी ऑनलाइन जमा नही कर सकते हैं उन आवेदनों को जिला खेल कार्यालय या विकास खंड स्तर पर प्राप्त ऑफलाइन आवेदनों को ऑनलाइन किया जाए।कलेक्टर ने कहा कि वॉलीवाल अथलेक्टिस ,कब्बडी,खो खो, टी टी,थ्री बाल,कराटे का खेल,डॉ भीम राव अम्बेडकर स्टेडियम मुरैना में,बैडमिंटन खेल उत्कृष्ट विद्यालय क्रमांक 1 मुरैना में,फुटबाल पुलिस परेड़ ग्राउंड में,बैडमिंटन पुलिस लाइन में, शा.उत्कृष्ट उ .मा.वि में,कराटे/ताईकांडों अभोदय आश्रम में होंगे।इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक आदित्य प्रताप सिंह,आयुक्त नगर निगम डी एस परिहार,जिला खेल अधिकारी कुशवाह, शिक्षा अधिकारी आर जे सत्यार्थी ,व्यापार मंडल के अध्यक्ष विपिन गोयल सहित विभिन्न खेलों के कोच उपस्थित थे।

Post A Comment: