मुरैना~~2 अप्रैल की हिंसा में शामिल आरोपी को पुलिस ने किया  गिरफ्तार ~~
                          
मुरैना~~(चम्बल संभाग ब्यूरो चीफ संजय दीक्षित/जिला मुरैना ब्यूरो योगेश पाराशर)

मुरैना~~स्टेशन थाना पुलिस ने 2 अप्रैल की हिंसा में शामिल उपद्रवी को पुलिस ने  गिरफ्तार किया हैं। भारत बंद के दौरान 2 अप्रैल को शहर में तोड़फोड़,पुलिस पर फायरिंग ,आगजनी  की घटना में शामिल था। 2 अप्रैल को उपद्रव में शामिल आरोपी नारायण सिंह पुत्र प्रताप सिंह उम्र 32 वर्ष नि छत्तरी का पुरा  की पहचान कर वीडियो फुटेज के आधार पर पूर्व में हो चुकी थी। पुलिस पिछले कुछ दिनों से उनकी गिरफ्तारी के प्रयास कर रही थी लेकिन यह उधर भाग गए था लेकिन यह जैसे ही घर पर पहुंचा वैसे ही पुलिस ने मुखबिर के द्वारा उपद्रवी को शनिवार को उसके घर से गिरफ्तार किया है।आरोपी पर अपराध क्रमांक 101/18धारा 353,332,336,147,148,149,435,436,427ipc व अपराध क्रमांक 99/18 धारा 147,148,149,336,427,341,435 के तहत मामला दर्ज किया गया था। आरोपी को जिला न्ययालय में पेश किया गया है।

Share To:

Post A Comment: