दतिया~~शादी समारोह में सरपंच की गोली मारकर हत्या~~

दतिया~~(चम्बल संभाग ब्यूरो चीफ संजय दीक्षित)

दतिया~~कोतवाली थाना क्षेत्र के गायत्री गार्डन में शनिवार को  शादी समारोह में शामिल होने के लिए आये रजौरा सरपंच की गोली मारकर हत्या कर दी गयी । वे जनपद अध्यक्ष रीता सतीश यादव के भतीजे की शादी समारोह में शामिल होने के लिए आये थे और  खाना खाने के दौरान कुछ  लोगों ने सरपंच रघुराज कमरिया को गोली मार दी। जिसके बाद उन्हें गंभीर हालत में  उपचार के लिए झांसी के लिए रेफर किया गया। जहां रास्ते में सरपंच रघुराज कमरिया की मौत हो गई। घटना के बाद से आरोपी फरार हैं। सरपंच की हत्या के मामले में कोतवाली पुलिस ने तीन नामजद आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। आरोपियों ने शनिवार की देर रात गायत्री गार्डन में सरपंच रघुराज कमरिया की गोली मारकर हत्या कर दी थी।कोतवाली पुलिस ने मयंक यादव, आनंद यादव एवं अनिल उर्फ नेता यादव निवासीगण बुंदेला कॉलोनी दतिया के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

Share To:

Post A Comment: