कैलारस~~पुलिस ने महिला की हत्या के मामले में 5-5 हज़ार के तीन आरोपी धर दबोचे~~
           
कैलारस~~(चम्बल संभाग ब्यूरो चीफ संजय दीक्षित/जिला मुरैना ब्यूरो योगेश पाराशर)

कैलारस~~कैलारस थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम ऐरोली में कुछ दिन पूर्व में पुरानी रंजिश के चलते एक महिला की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।जिसमें फरियादी ने धोनी परमार,टुंडा परमार,रामवरन परमार,नीतू परमार संतोष परमार, गुडुवा सिकरवार ,फोदल परमार निवासी खिडोरा नरेश गोस्वामी निवासी ऐरोली, संतोष परमार फोदल परमार ,धीरा  परमार, सूबेदार परमार निवासी एरोली एवं दो अज्ञात लोगों के विरुद्ध गोली मारकर संजू सिकरवार की हत्या करना एवं जान से मारने की नियत से गोली चलाकर कुबेर सिंह एवं अंजना को घायल करने की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी ।जिसमें अपराध क्रमांक 64 /18 धारा 302 ,307, 147 ,148 149 भादवि. विवेचना में लिया गया था ।इस प्रकरण में आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी हेतु पुलिस अधीक्षक आदित्य प्रताप सिंह और अतरिक्त पुलिस अधीक्षक अनुराग सुजानिया के  द्वारा दिशा निर्देशित किए गए थे।  जिस पर एसडीओपी सुधीर सिंह के निर्देशन में थाना  प्रभारी अमित शर्मा ने अपनी टीम के साथ आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु लगातार प्रयास किए गए और आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु उनके रिश्तेदारियों एवं उनके गांव में लगातार दबिश दी जा रही थी।तभी दिनांक 4/5/18 को उप निरीक्षक अमित शर्मा को मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि आरोपी ग्राम खिडोरा में अपने रिश्तेदार  यहां आ रहे हैं अमित शर्मा ने फोर्स को रवाना करते हुए ग्राम खिडोरा में  पहुंचकर  एंबुश लगा कर इंतजार किया तो तीन व्यक्ति बाहर बैठे  हुए दिखाई दिए जो पुलिस को देखकर भागने लगे जिन्हें पुलिस ने घेरकर पकड़ा तो नाम पूछने पर उन्होंने अपना नाम संतोष पुत्र रुस्तम सिंह परमार नि खिडोरा, राकेश पुत्र आसन गोस्वामी नि ऐरोहली  तथा तीसरे ने अपना नाम विशंभर पुत्र अतरसिंह गुर्जर नि  उदयपुरा को धर दबोचा। इस पूरी कार्रवाई में थाना प्रभारी अमित शर्मा, उपनिरीक्षक जयदीप सिंह भदौरिया,   आरक्षक  परिमाल,आरक्षक रामप्रकाश सहित सभी लोगों की अहम भूमिका रही।

Share To:

Post A Comment: