मुरैना~~राजपत्रित अधिकारी की बिना मौजूदगी में 5 मोरों का शवदाह किया गया~~
मुरैना~~(चम्बल संभाग ब्यूरो चीफ संजय दीक्षित/जिला मुरैना ब्यूरो योगेश पाराशर )
मुरैना~~आँधी और तूफ़ान से बुधवार को करीब 5 मोरों की अलग अलग जगह मौत हो गयी।वन कर्मचारियों के द्वारा इन मोरों को पोस्टमार्टम के लिए पशु अस्पताल भेजा गया।जहाँ से पीएम के बाद शवों को जलाने के लिए अधिकारियों के हवाले कर दिया।वन अधिकारियों ने लापरवाही बरतते हुए 5 मोरों का शवदाह कर्मचारियों के द्वारा ही करवा दिया गया।इस दौरान मौके पर कोई भी राजपत्रित अधिकारी मौजूद नही था। जानकारी के अनुसार मुरैना वन क्षेत्र में करीब 5 मोरों के शव वन विभाग को मिले थे।आँधी के मौसम में इस तरह से मोरों की मौत होना आम बात है, लेकिन राष्ट्रीय पक्षी मोर लगातार तस्करों के निशाने पर रहता है।इसलिए वन्य प्राणी सरंक्षण अधिनियम के प्राबधानो के तहत इन पक्षियों के शव सक्षम अधिकारियों की देखरेख में जलाए जाते हैं,ताकि कोई गड़बड़ी न हो।लेकिन वन डिपो में मोरों के शव जलाने के समय कोई भी सक्षम अधिकारी मौजूद नहीं था।मोरों को जला रहे कर्मचारियों से राजपत्रित अधिकारी की गैरमौजूदगी के बारे में पूछा गया तो उन्होंने बताया कि जिन डिप्टी रेंजर पर प्रभार हैं, वे देवरी इको सेंटर पर किसी मीटिंग में गए हैं और उन्होंने मोरों का शव जलाने के लिए निर्देश दिए गए है, इसलिए शवों को जलाया गया हैं।

Post A Comment: