मुरैना~~पुलिस अधीक्षक ने कैंटीन का शुभारंभ किया~~
मुरैना~~(चम्बल संभाग ब्यूरो चीफ संजय दीक्षित/जिला मुरैना ब्यूरो योगेश पाराशर)
मुरैना~~पुलिस अधीक्षक आदित्य प्रताप सिंह ने बुधवार को पुलिस लाइन में कैंटीन का फीता काटकर शुभारंभ किया।इस कैंटीन के खुलने से पुलिस वालों को एक ही छत के नीचे सारी सुविधाएं मिलेंगी ।पुलिस अधीक्षक ने कहा कि कैंटीन में पुलिस स्टाफ के अलावा सिविलियन्स भी कैंटीन में खरीदारी कर सकते हैं सूबेदार हिमांशु तिवारी ने कहा कि अगर किसी को भी शादी का सामान लेना हो तो एक महीने पहले बुकिंग करानी होगी।उनको सारा सामान कैंटीन रेट पर उपलब्ध कराया जाएगा।पुलिस अधीक्षक ने शुभारंभ के बाद कैंटीन से ग्राहक बनकर सबसे पहले सामान खरीदा।इस अवसर पर डीएसपी मुख्यालय मानवेन्द्र सिंह,डीएसपी यातायात हरिवंश कंहौय्या ,टीआई कोतवाली योगेंद्र सिंह जादौन सहित सभी स्टाफ मौजूद था।

Post A Comment: