धामनोद~~नैत्र शिविर सम्पन्न~~

धामनोद (मनीष छाबड़ा)

माँ अन्नपुर्णा रोगी सेवा ट्रस्ट  धामनोद द्वारा दृष्टी नेत्रालय दाहोद के सहयोग से धामनोद नगर के ॐ शांति आश्रम धामनोद में 58 वा नैत्र शिविर आयोजित किया शिविर में 67 रोगियो का पंजीयन हुआ व 37 रोगियों को ऑपरेशन के लिए बस से दाहोद भेजा गया जहां उनका निशुल्क मोतियाबिंद का ऑपरेशन किया जाएगा ।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि धामनोद थाना प्रभारी मोहन जाट  राहुल गोयल नेहा गोयल  सोनु गांधी मुकेश आगीवाल  ॐ शांति आश्रम के महंत श्यामदासजी थे । अतिथियों ने संबोधित करते हुए ट्रस्ट को अपना सहयोग वरदान करने की इच्छा जताई ।कार्यक्रम का सफल संचालन ट्रस्ट  अध्यक्ष दीपक प्रधान ने किया  विजय नामदेव ने आभार माना। आगामी समय मे सूर्योदय आश्रम इंदौर के प्रमुख एवं राष्ट्र संत  भय्यू महाराज के सौजन्य से जल संकट हेतु तालाब एवं जल संरचना खुदाई गहरीकरण पक्षियों हेतु मिट्टी के सकोरों का वितरण  मवेशियों के पेयजल व्यवस्था हेतु होद लगाने महिला सशक्तिकरण एवं सुविधा हेतु सेनिटरी पेड वेंडिंग मशीन ट्रस्ट कार्यालय में शीघ्र लगाने की बात कही ।
अंत मे 8 मई को स्वर्गीय त्रिलोकचंदजी प्रधान की पुण्य तिथि हेतु श्रदांजलि भी दी गई ।

Share To:

Post A Comment: