मुरैना~~पुलिस ने लूट की घटना का 6 घण्टे में किया पर्दाफाश~~          

मुरैना~~(चम्बल संभाग ब्यूरो चीफ संजय दीक्षित/जिला मुरैना ब्यूरो योगेश पाराशर)     

मुरैना~~बानमौर थाना पुलिस ने फरियादी की रिपोर्ट पर 6 घण्टे में लूट का पर्दाफाश किया है।जानकारी के अनुसार फरियादी ट्रक चालक गिरीश पुत्र रामविलास पाठक उम्र 22 साल नि ग्राम नरसिंह पुर बिचोला थाना नूराबाद ने थाने जाकर रिपोर्ट दर्ज कराई की 9/5/18 को दिन में करीब 10:30 बजे 5,6 अज्ञात बदमाशों ने बिना नम्बर की फॉर्च्यूनर गाड़ी को ट्रक RJ11GB2070 के आगे अड़ाकर पिस्टल से 3-4 फायर कर ट्रक कीमती करीब 20 लाख रुपये तथा 77 हज़ार नगदी लूट कर ग्वालियर की तरफ भागे हैं।इसी सूचना पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ अपराध क्रमांक 133/18 धारा 395 भादवि 11,13 एमपीडीपीके एक्ट के तहत कायमी कर विवेचना में लिया गया है।इसी सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी कर 6 बदमाशों को करीब 6 घण्टे में गिरफ्तार  कर लिया।पकड़े गए बदमाशों में रूप सिंह पुत्र बदन सिंह गुर्जर उम्र 29 साल ,रामनिवास पुत्र रामहेत सिंह गुर्जर उम्र 24 साल ,कालू पुत्र रामोतार सिंह गुर्जर उम्र 24 साल, विनोद पुत्र बदन सिंह गुर्जर उम्र 27 साल ,जश्वीर सिंह पुत्र भूपेंद्र सिंह गुर्जर उम्र 19 साल नि ग्राम सिरोल जिला ग्वालियर और लाले उर्फ राजवीर पुत्र रामविलाश गुर्जर उम्र 29 साल नि ग्राम तिघरा थाना नूराबाद को गिरफ्तार किया है घटना में प्रयुक्त की गई एक पिस्टल 32 बोर मय जिंदा राउंड एवं फॉर्च्यूनर गाड़ी बिना नंबर की तथा घटनास्थल पर तीन 32 बोर के खोखे जप्त किये हैं।इस टीम में थाना प्रभारी बादाम सिंह यादव,सउनि वीरेंद्र कुमार गुप्ता,सउनि अहिबरन सिंह,आर दामोदर सिंह,आर हुकुम सिंह,आर धर्मवीर सिंह सहित सभी लोगो का सराहनीय कार्य रहा।पुलिस अधीक्षक ने टीम को पुरुष्कृत करने की घोषणा की है।

Share To:

Post A Comment: