धार~~स्व रोजगार मेले में 137 मरीजों का निःशुल्क उपचार किया~~
*प.मोहन पुरोहित की रिपोर्ट Mo.9977526447*~~
धार~~कलेक्टर श्री दीपक सिंह के निर्देंषानुसार एवं जिला आयुष अधिकारी डा. हंसा बारिया के मार्गदर्षन में बुधवार को विकासखंड स्तरीय स्वरोजगार एवं कौषल विकास सम्मेलन का आयोजन उत्कृष्ट विद्यालय धार में किया गया। इस अवसर पर जिला आयुष विभाग द्वारा निःशुल्क चिकित्सा शिविर रोजगार मेले में लगाया गया। जिसमें आयुर्वेद एवं होम्योपैथिक चिकित्सा की सुविधा दी गई एवं मरीजों को गर्मी से बचने के उपाय बताएंगे गए। षिविर में 137 रोगियों का निःशुल्क उपचार किया गया। इस अवसर पर जिला आयुर्वेद चिकित्सालय के डॉ रमेश मूवेल, डा. गायत्री मुवेल व कंपाउंडर राम सिंह बामनिया सहित अन्य स्टॉप व मरीजगण मौजूद थे।

Post A Comment: