बदनावर~~कई वर्षों से चल रहा है शहर में नकली घी का कारोबार~~
जिस फैक्ट्री से खाद्य अफसरों ने सेंपल लेकर भोपाल लेब में जांच हेतु भेजा था वहाँ से सेंपल पास होकर आये~~
किंतु अफसर को इस जांच पर विश्वास नही हुआ और उसी सेम्पल को मैसूर खाद्य प्रयोगशाला भेज कर जांच करवाई जिसमे सेंपल फेल हो गए~~
जिस तरह का पदार्थ फैक्ट्री में बन रहा था वह खाद्य पदार्थ सेक्शन 22 के तहत आता है~~
जिसमें प्रोप्राइटरी को केंद्र शासन द्वारा अधिसूचित किया जाता है~~
जबकि इस तरह का कोई लायसेंस फैक्ट्री मालिक के पास नही था~~
कई किराना दुकानदार भी है इस गोरखधंधे में शामिल~~
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार बड़ी चौपाटी और शहर के बीच एक एक दुकानदार अन्य किराना दुकानो पर करते है नकली घी सप्लाई~~
बदनावर (विश्वाससिंह पंवार)
शहर में नकली घी का कारोबार कई दिनों से चल रहा है लड्डू ब्रांड कुकिंग मीडियम सहित दूसरे नामों से नकली घी का कारोबार फल फूल रहा है। कई बार शिकायतों के बाद जिला खाद्य विभाग हरकत में आया और फैक्ट्री पर कार्यवाही की थी और सैम्पलों को जांच के लिए भोपाल भेजा था।
राज्य खाद्य प्रयोगशाला भेजा गया सेंपल वहां से आई रिपोर्ट में ओके बता दिया। लेकिन जिला अफसर भोपाल लेब से आई जांच से संतुष्ट नहीं हुए और उन्होंने यही सैंपल निर्दिष्ट खाद प्रयोगशाला मैसूर भेजा जहां से इसे फेल घोषित कर दिया गया। इससे राज्य खाद्य प्रयोगशाला की जांच रिपोर्ट पर सवाल उठने लगे हैं ।
जांच अधिकारी का कहना है कि राज्य खाद्य प्रयोगशाला से आई रिपोर्ट पर संदेह था इसलिए सैंपल दोबारा जांच के लिए मैसूर भेजा गया था ।
ज्ञात हो कि 22 सितंबर 2017 को खाद्य सुरक्षा अधिकारी रामगोपाल माउथा ने बदनावर के पिटगारा रोड स्थित एक फैक्ट्री पर नकली घी की शिकायत पर जांच की थी।
फैक्ट्री दिया फूड प्रोडक्ट की जांच के दौरान लड्डू कुकिंग मीडियम के डिब्बो का सैंपल लेकर जांच के लिए राज्य खाद्य प्रयोगशाला भेजा गया था राज्य खाद प्रयोगशाला में इस सैंपल को पास कर दिया गया वहीं मैसूर से आई रिपोर्ट में बताया गया कि यह खाद्य पदार्थ सेक्शन 22 के तहत आता है, जिसमें प्रोप्राइटरी को केंद्र शासन द्वारा अधिसूचित किया जाता है।
इसके लिए केंद्रीय लाइसेंस लेना जरूरी है जबकि दिया फूड प्रोडक्ट के पास लड्डू कुकिंग मीडियम का ऐसा कोई लाइसेंस नहीं है।
अफसर बता रहे हैं कि कंपनी में मिलावट कर एक नए तरीके का खाद्य पदार्थ बना रही है जिससे लोगों में असली घी का भ्रम पैदा हो रहा है हालांकि कंपनी यह पदार्थ कुकिंग मीडियम के नाम से बेच रही है। लेकर दुकानदार लोगों को असली घी बताकर बेच रहे हैं।
जिससे लोगों की सेहत पर बुरा असर पड़ रहा है।
लोगों की सेहत से जुड़ा मामला होने के कारण राज्य खाद्य प्रयोगशाला से आई जांच रिपोर्ट में मिलावट पाई गई जो कि खाद्य सुरक्षा के अंतर्गत और मिलावट करना क़ानूनन अपराध है।

Post A Comment: