झाबुआ~~जर्मनी की मदद से वर्चुअल लर्निंग क्लास में मिलेगी आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को ट्रेनिंग-सुविधा के लिए कार्यकर्ताओं को बांटे जाएंगे टैबलेट~~
झाबुआ। संजय जैन~~
जिले सहित प्रदेशभर की एक लाख आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को सरकार स्मार्ट बनाएगी। कार्यकर्ताओं को जर्मनी के सहयोग से बनाए गए प्रोग्राम के तहत वर्चुअल लर्निंग क्लास में ट्रेनिंग मिलेगी,उन्हें जल्द ही टैबलेट दिए जाएंगे। इनके साथ सिम भी दी जाएगी,ताकि इंटरनेट पूरे समय उपलब्ध हो सके। ट्रेनिंग के बाद कार्यकर्ता के नॉलेज की पड़ताल के लिए भी रुचिकर गतिविधियां की जाएंगी,जिससे पता चल सकेगा कि उनके काम करने का तरीके में कितना सुधार हुआ है। 45 घंटे का कोर्स पूरा करने के बाद पर्यवेक्षकों को ऑनलाइन सर्टिफिकेट भी दिया जाएगा। इसका लाभ महिलाओं और बच्चों को मिलेगा।
* योजना अभी प्रारंभिक चरण में
महिलाओं और बच्चों को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक करने महिला बाल विकास विभाग ने नई पहल की है। आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को स्मार्ट क्लास में ट्रेनिंग दी जाएगी,ताकि जब वह फील्ड में जाएं तो बेहतर तरीके से जरूरतमंदों की मदद कर सकें। प्रदेशभर की आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को ट्रेंड करने के लिए जर्मनी की संस्था जीआईजेड के सहयोग से ऑनलाइन एजुकेशनल प्रोग्राम तैयार किया जा रहा है। आंगनवाड़ी शिक्षा के नाम से तैयार वर्चुअल लर्निंग प्रोग्राम के जरिए कार्यकर्ताओं और पर्यवेक्षकों को आधुनिक तरीके से प्रशिक्षण मिलेगा। उन्हें नवीनतम पद्धतियों से परिचित कराने के साथ ही बातचीत और व्यवहार में स्मार्ट बनाने की योजना है। हालांकि यह योजना अभी प्रारंभिक चरण में है।
* 7 माड्यूल और 45 पाठ
आंगनवाड़ी शिक्षा के तहत व्यक्तित्व संवारने के कोर्स को बेहद सरल,मनोरंजक और प्रभावी ढंग से डिजाइन किया गया है। यह कोर्स 7 माड्यूल और 45 पाठों में तैयार किया गया है। कार्यकर्ताओं को खेल-खेल प्रशिक्षण मिलेगा। उन्हें वीडियो,चित्र और क्विज जैसे आसान तरीकों को इसमें शामिल किया गया है।
* मोबाइल एप भी बनेगा
ई-लर्निंग मैनेजमेंट सिस्टम और मॉड्यूल फ्रेमवर्क पर इसके लिए ऑनलाइन कोर्स तैयार किया गया है। सरल होने के कारण यह पद्धति दुनिया में सबसे अधिक उपयोग की जा रही है। विभाग इसे मोबाइल एप के रूप में विकसित करेगा,ताकि किसी भी समय और किसी भी स्थान पर इसका लाभ लिया जा सके। पर्यवेक्षक अपने कार्यस्थल पर ही एक साथ एक समान रूप से प्रशिक्षण ले सकेंगे। इस ऑनलाइन कोर्स से विभाग की सेवाओं का प्रभावी तरीके से क्रियान्वयन होगा।
* कैसे मिलेगा प्रशिक्षण....?
विभाग की वेबसाइट एसआईएम पर ई-लर्निंग प्लेटफॉर्म बनाया गया है। टैबलेट पर विभाग की साइट ओपन कर कार्यकर्ता एक क्लिक पर सीधे इस प्लेटफॉर्म पर जा सकेंगी। इसके लिए उनकी प्रोफाइल भी बनाई जाएगी। एक पाठ पूरा करने पर उससे संबंधित प्रश्न पूछे जाएंगे। सही जवाब देने पर ही दूसरा सवाल ओपन होगा। गलत जवाब देने पर सही उत्तर के साथ ही उस प्रश्न से संबंधित पूर्ण विवरण भी स्क्रिन पर डिस्प्ले होगा। कोर्स में पोषक तत्वों,सामुदायिक सहभागिता,स्वच्छता,खानपान सूचना और संचार सहित वह तमाम विषय शामिल किए जाएंगे।

Post A Comment: