बड़वानी~~रक्तदुत बनकर बचा रहे है लोगो की जिंदगियाँ ~~
रक्तमित्र के 37 वें जन्मदिन पर 32 वाँ रक्तदान कर दिया तोहफा ~~
बड़वानी / बड़वानी जिले में सुभाषचंद्र बोस रक्तदान समिति सेंधवा, लायंस क्लब बड़वानी सिटी एवं साकार नवशक्ति सेवा संस्था जैसी कई संस्थाओं के सदस्य मौत और जिंदगी के बिच रक्तदूत बनकर बचा रहे है लोगो की जिंदगियाँ। ऐसा ही एक वाकया हुआ गुरुवार को राजपुर निवासी अब्दे मनाफ फेंसी (बाबू भाई) के जन्मदिन पर सेंधवा सुभाषचंद्र बोस रक्तदान समिति के रक्तमित्र अशोक राठोड़, सागर यादव, सैफुद्दीन बेटवाला एवं महेंद परिहार राजपुर पहुंचे फिर वहाँ से बड़वानी रक्तमित्र राम जाट से मिलने आये और बताया कि आज बाबू भाई का जन्मदिन है। सभी मित्र साथ में भोजन कर रहे थे इतने में ब्लड बैंक से फोन आया और अर्जेंट में रक्त कि जरुरत पड़ी और सभी मित्र वहाँ से सीधे ब्लड बैंक पहुँचे और जरूरतमंद से मिलकर रक्त मित्र राम जाट ने बाबू भाई के जन्मदिन पर रक्तदान किया और अपने मित्र को किसी की जान बचाकर जन्मदिन का तोहफा दिया और सभी रक्तमित्रों ने उन्हें बधाई दी। राम जाट ने बताया कि राजपुर निवासी बाबू भाई फेंसी का दुर्लभ रक्तग्रुप है और वे सुचना मिलने पर तुरंत रक्तदान करने पहुच जाते है ऐसे रक्तमित्र के जन्मदिन पर रक्तदान का तोहफा देना बहुत ही सुकून भरा रहा । वर्तमान में सभी संस्थाए एवं उनके सदस्य लोगो में नेत्रदान एवं रक्तदान की जनजाग्रति का प्रचार-प्रसार कर रहे है और जिले में पगड़ी रस्मों में रक्तदान शिविरों का आयोजन कर रक्त की प्रतिपूर्ति में सहयोग कर रहे है। साथ ही जरुरत पड़ने पर सभी संस्थाओं के सदस्य हर तीन माह में रक्तदान कर लोगो का जीवन भी बचा रहे है । इस अवसर पर आर.एम.ओ. डॉ. अरविन्द सत्य, ब्लड बैंक प्रभारी डॉ. असीम राय एवं टेक्नीशियन संजय सावनेर उपस्थित थे ।

Post A Comment: