झाबुआ~~मध्यप्रदेश आंचलिक पत्रकार संध के अध्यक्ष बने भावसार~~
मध्य प्रदेश आंचलिक पत्रकार संघ के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष रमेश टाक द्वारा स्वतत्रं एलान के सह-संपादक ओर स्वदेश के व्यूरो चीफ राज्य स्तरीय अधिमान्य पत्रकार दौलत भावसार को मध्य प्रदेश आंचलिक पत्रकार संघ जिला झाबुआ के जिलाध्यक्ष पद पर मनोनीत किया है।
भावसार ने मध्य प्रदेश आचलिक पत्रकार संघ का जिलाध्यक्ष मनोनीत किये जाने पर श्री टाक के प्रति कृज्ञता व्यक्त करते हुए कहा कि वे शीघ्र जिले मे भ्रमण कर मध्य प्रदेश आचलिक पत्रकार संघ की जिला ईकाई बनाने हेतु संक्रिय योगदान देगें।
भावसार के जिलाध्यक्ष मनेानीत होने पर उनके स्नेहीजन व पत्रकार साथी यशवंत भण्डारी ,संजय जैन,चंदु प्रेमी, साबिर मंसूरी, निलेश भानपूरिया,दिलीप मालवीय,सत्यनारायण पवार , कमल वाजपेयी, गौरसिह वसूनिया सुरेन्द्र सिह मोटापाला ,ललीत पारिक,ओमप्रकाश शर्मा,संदीप मेहता,सन्नी डामोर आदि ने भावसार को बधाईया देते हुए उज्जवल पत्रकारिता जीवन के लिए उज्जवल भविष्य की कामना की ।

Post A Comment: