झाबुआ~~जिला मुख्यालय से लगाकर जिले के कई स्थानो पर क्रिकेट सट्टा जोरो पर पुलिस मौन ~
झाबुआ। इन दिनो पूरे देश के साथ आई पी एल क्रिकेट मेचो की घूम मची हुई है। आईपीएल क्रिकेट मेचो के दरमियान झाबुआ मुख्यालय से लगाकर पेटलावद ,थांदला ,मेघनगर बामनिया, रानापुर, पारा, कल्याणपुरा ,खवासा, झकनावदा आदि स्थानो पर क्रिकेट सट्टा जोरो पर चल रहा है। एक- एक मेच मे खायीवाल द्वारा करोडो के सौदे किये जा रहे है।
मौन शोध का विषय बना हुआ है......?
दौलत भावसार ने बताया कि झाबुआ मुख्यालय पर दक्षिण महाकाली मंदिर के पीछे ,राजवाडा परिसर, राम क्रष्ण नगर कालोनी और कालेज रोड स्थित मंत्री कालोनी मे क्रिकेट सट्टेबाजो केा देखा जा सकता है। क्रिकेट सट्टा लगाने बाले मोबाईल संसाधनो का भी उपयोग करते नजर आते है,परन्तु गोरतलव है कि जिला मुख्यालय पर एस.पी.,एडीशनल एसपी, एसडीओपी और थानेदार आदि पदस्थ होने के बाद भी क्रिकेट सट्टै पर उनकी चुप्पी व मौन शोध का विषय बना हुआ है......?

Post A Comment: