बैतूल /शाहपुर~~निशुल्क गैस चूल्हे सिलेंडरों का वितरण ~~

सचिन शुक्ला बैतूल /शाहपुर~~

शाहपुर  - प्रधानमंत्री उज्वला  योजना के अंतर्गत दिन शुक्रवार को  ब्लॉक के ग्राम पहावाडी में  पात्र हितग्राहि महिलाओ को विधायक मंगल सिंग धुर्वे  द्वारा रसोई  गैस सिलेंडर ,चूल्हा का वितरण किया लगभग 101 महिला पात्र हितग्राहियों को शासन द्वारा प्रादुत्त निशुल्क गैस सिलेंडर , चूल्हे   बाँटे गये ।
कार्यक्रम में राज्य महिला आयोग सदस्य गंगा उइके , भाजपा मंडल अध्यक्ष सतीश मिश्रा , जनपद अध्यक्ष  गुड्डन बाई , युवा मोर्चा अध्यक्ष मोहित अग्रवाल अंत्योदय समिति अध्यक्ष मनोहर चोरे ,मंडल महामंत्री  कुलदीप चौधरी , मनीष कुमरे , जय किशोर मिश्रा  , उपसरपंच रजनी मिश्रा नीरज पांडे , शत्रुजीत शुक्ला ,अनिल जैन , जितेंद्र दिक्षित  ,सुरेंद्र यादव , रम्मू यादव ,चम्पालाल बडौदे , भारत गैस एजेंसी संचालिका अनसुइया घुड़ाले एवं स्टॉप  ग्रामवासी उपस्थित थे ।
विधायक  एवं राज्य महिला आयोग सदस्य द्वारा अपने उद्बोधन में गोंडी भाषा मे  गैस चूल्हे  उपयोग करने में रखने वाली सावधानियां बतलाई की गैस का किस तरह उपयोग करना है जिससे दुर्घटना नही हो ।
विधायक मंगल सिंग  बताया कि आने वाले मई माह में  तेंदू पत्ता तोड़ने वालों को शासन द्वारा पुरुष को जूते , महिलाओं को चप्पल एवं पानी की कुप्पी का निशुल्क  प्रदान की जावेगी ।
मुख्यमंत्री कन्यादान योजना में बताया कि वर वधू के पालको को कर्ज से बचाने के लिये  यह योजना संचालित है  आप लोग अपने बच्चों की शादी मुख्यमंत्री कन्यादान योजना में करें जहाँ पर  सभी रीति रिवाज भगत भुमका , लग्नेया  की व्यवस्था की गई है  कन्यादान योजना में शादी करने के बाद घर पर जाकर पुनः शादी नही करे  ।

Share To:

Post A Comment: