बड़वानी~~सरकारी नौकरी पाने वाले हमारे परिवार के हम पहले सदस्य~~
कॅरियर सेल के प्रषिक्षण से दो युवा और बने पुलिस आरक्षक~~
बड़वानी 20/ हमारे परिवार में हम पहले सदस्य हैं, जिन्हें सरकारी नौकरी प्राप्त हुई है। पिताजी खेती तथा अन्य कार्य करते हैं। हम एमपी पुलिस में आरक्षक हो गये हैं। बालाघाट और मुरैना हमारी पदस्थापना हुई है। हमारी सफलता में कॅरियर सेल का योगदान रहा है।
ये बातें शहीद भीमा नायक शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, बड़वानी के स्वामी विवेकानंद कॅरियर मार्गदर्षन प्रकोष्ठ में आये दो युवाओं निलेष भंडारी और दिनेष भोसले ने बताई तथा लिखित फीडबेक में अपने विचार व्यक्त किये। कार्यकर्तागण प्रीति गुलवानिया, अंतिम मौर्य, सोनिका पाटीदार ने बताया कि पिछले सात वर्षों से कॅरियर सेल प्रतियोगी परीक्षाओं की निःषुल्क तैयारी के लिए निरंतर प्रषिक्षण दे रहा है। उसके परिणाम भी निरंतर आ रहे हैं। ये दोनों सफलताएं भी उसी प्रषिक्षण का हिस्सा है। कॅरियर सेल की टीम के सदस्यों के साथ दोनों सफल युवाओं ने प्राचार्य डाॅ. एनएल गुप्ता से भेंट की।
इस अवसर पर कॅरियर सेल ने मिठाई वितरित करके अपनी तथा युवाओं की सफलता का उत्सव मनाया। प्राचार्य डाॅ. गुप्ता ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि ईमानदारी से कार्य करें तथा और ऊँचाई पर जाने के लिए परिश्रम करते रहें। कॅरियर काउंसलर डाॅ. मधुसूदन चैबे ने कहा कि ऐसी प्रत्येक सफलता कॅरियर सेल को और अधिक कार्य करने के लिए प्रेरित करती है। रोजगार आज के युवाओं की सबसे बड़ी आवष्यकता है और कॅरियर सेल इसमें उन्हें बिना किसी शासकीय बजट के मदद कर रहा है। निलेष और दिनेष ने लिखित फीडबेक में स्वीकार किया कि उन्हें कॅरियर सेल से उचित और अच्छा मार्गदर्षन मिला है तथा कॅरियर सेल क्षेत्र में युवाओं के लिए बहुत अच्छा कार्य कर रहा है।
निजी क्षेत्र के लिए भी तैयार करेंगे युवाओं को
निमाड़ इंस्टीटयूट आॅफ इन्फोर्मेषन टेक्नोलाॅजी के निदेषक और कॅरियर सेल के कार्यकर्ता दीपक अग्रवाल ने बताया कि सरकारी नौकरियों के साथ ही युवाओं को निजी क्षेत्र में कंपनियों में प्लेसमेंट प्राप्त करने योग्य बनाने के लिए भी आगामी दिनों में प्रषिक्षण प्रारंभ किये जाने की योजना है। निजी कंपनियो में बहुत बड़ी संख्या में कर्मचारियों की आवष्यकता है, लेकिन उनके मापदंड अलग है। उन मापदंडों के आधार पर काॅलेज के विद्यार्थियों को सेल्फ प्रजेंटेषन और कम्यूनिकेषन स्किल में पारंगत करने का प्रयास करेंगे।
निलेष और दिनेष की सफलता पर प्राचार्य डाॅ. एनएल गुप्ता, अंतिम मौर्य, प्रीति गुलवानिया, सोनिका पाटीदार, ग्यानारायण शर्मा, सुनिल बामनियां, प्रदीप बामनिया, जयप्रकाष सोलंकी, गीना डावर, किरण वर्मा, भारती धार्वे, गंगा जादव, राहुल मालवीय, खुषाली मालवीय, सलोनी शर्मा, ज्योति कुमावत, संजय सोलंकी, रितु बर्फा, अंषुल सुलिया, अदनान पठान, अरविंद बमनके, खुषी राठौड़, दीपक अग्रवाल, डाॅ. मधुसूदन चैबे ने हर्ष व्यक्त किया और बधाई दी।

Post A Comment: