बड़वानी~~मुख्यमंत्री कृषक समृद्धि योजना ने एक साल बाद पुनः उन्हें बना दिया लखपति~~

बड़वानी /क्या आप सोच सकते है कि एक साल पहले बेचे गये गेहू की भरपूर कीमत के बाद भी कोई बिना बुलाये आपके खाते में फिर से लाख रूपये डाल दे, और कहे कि यह मुख्यमंत्री कृषक समृद्धि योजना की प्रोत्साहन राशि है। ऐसा ही वाक्या हुआ है बड़वानी के कृषक साथ । जिनके बैंक खाते में 1 लाख एक हजार 8 सौ रूपये की राशि एक साल पहले बेचे गये गेहूॅ के लिए प्रति क्विंटल 200 रूपये के मान से जमा कराई गई है।
बड़वानी के ग्राम तलवाड़ाडेब के रहवासी कृषक श्री रामेश्वर देवराम बताते है कि उन्होने एक वर्ष पहले 500 क्विंटल से अधिक गेहूॅ समर्थन मूल्य पर विक्रय किया था । इस विक्रय के लिए उस वक्त भी उनके खाते में लाखो रूपये आये थे । किन्तु उन्होने कभी सपने में भी नही सोचा  था कि बेचे गये इसी गेहूॅ के लिए उन्हें एक वर्ष बाद पुनः 1 लाख रूपये से अधिक की राशि मिल जायेगी ।
श्री रामेश्वर आज खुशी-खुशी कहते है कि ‘‘ सच में मुख्यमंत्री कृषक समृद्धि योजना ‘‘ अपने नाम के अनुरूप कृषको को समृद्ध बनायेगी । क्योंकि यह राशि ऐसे समय मिली है जब कृषक अपने खेतो में दूसरी फसल लेने की तैयारी में लगे है। ऐसे समय मिली यह राशि किसानो के कितने काम की है यह कोई किसान या उसका पुत्र ही जान सकता है।

Share To:

Post A Comment: