सिलवाद~~उज्जवला योजना के दो साल हुए पूरे, 151 हितग्राहियों को गैस कनेक्शन का किया वितरण~~
नगर के बाजार चौक में शुक्रवार सुबह 10.30 बजे उज्जवला दिवस मनाया गया। इस दौरन 151 हितग्राहियों को निःशुल्क गैस सिलेंडर, चूल्हा व रेगुलेटर का वितरण किया गया। कार्यक्रम का आयोजन एचपी गैस एजेंसी सिलावद के संचालक राजेन्द्र शर्मा द्वारा किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि बड़वानी मंडी अध्यक्ष ओम, भावसार को बनाया गया। जुनाझीरा सरपंच पति कैलाश वास्कले ने कार्यक्रम में उपस्थित हितग्राहियों को संबोधित करते हुए कहा एक समय ऐसा था जब हमारे आदिवासी बंधुओ के घर मिट्टी से बने चूल्हे पर रसोई बनाई जाती थी। जिसमे हमारी कई माता बहनों की आंखों की रोशनी कमजोर हो गई। जिसे देखते हुए हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दो साल पहले उज्जवला योजना को लागू किया। जिसके कारण आज हमारी माता बहने गैस सिलेंडर पर रसोई बना पा रही है।
जिला उपाध्यक्ष हीरा यादव ने बताया पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के सपने को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने साकार कर दिखाया। आज छोटे से छोटे गांव में महिलाएं गैस सिलेंडर का उपयोग कर रसोई बना रही है। यही अच्छे दिन है।
इस दौरान बलवंत पटेल, जिला उपाध्यक्ष हीरा यादव, पंच सरपंच संगठन जिला अध्यक्ष कमलेश पटेल, जुनाझीरा सरपंच पति कैलाश वास्कले, वरिष्ठ सुरेशचंद्र शर्मा, पूर्व मंडल अध्यक्ष मनीष गुप्ता, सचिव राजाराम यादव, यदुनाथ पाण्डे, महामंत्री राम पाण्डे उपथित थे। कार्यक्रम का संचालन मंडल अध्यक्ष कृष्णा यादव ने किया। कार्यक्रम के बाद उपस्थित हितग्राहियों को स्वल्पाहार कराया गया।

Post A Comment: