बैतूल /शाहपुर~फर्जी वेंडर बना मोक्षधाम शेड निर्माता ~~

सचिन शुक्ला बैतूल /शाहपुर~~

शाहपुर  - मोक्ष धाम निर्माण ऐजेंसी ने ग्राम पंचायतों के गाँव मे जितने भीं  मोक्षधाम के शेड बनाए है  अधिकतर एक ही वेंडर द्वारा सप्लाई किये गए है ।  जबकि इन वेंडरो का ग्राम पंचायत के निर्माण कार्य मटेरियल सप्लाई  टेंडर  पास नही हुआ है 
इन वेंडरो  द्वारा मोक्ष धाम  शेड बनाने  में इस्तेमाल कच्चे लोहे के (चेनल , ऐंगल , क्लेम्प , वेल्डिंग ,  नट बोल्ट ,  ) खरीदी के बिल नही है  जब  इन वेंडरो ने कच्चा लोहा खरीदा नही तो मोक्ष धाम निर्माण में बिल कैसे लगाया । आरईएस विभाग द्वारा वेंडरो को संरक्षण के चलते   शासन की राशि की बंदरबाट करवाने में  विशिष्ट भूमिका है  । अगर जिलाधीश महोदय द्वारा अन्य विभाग के  तकनीकी अमले से  किसी भी ग्राम पंचायत के मोक्षधाम की  मानक प्राकलन अनुसार  सूक्ष्मता से जॉच   की जावे तो शासन की महत्वपूर्ण योजना की राशि की बंदरबाट का खुलासा हो जावेगा ।
जनचर्चा यह है कि फर्जी वेंडर द्वारा जनपद के अधिकारियों पर राजनीतिक दबाव बनाकर  मोक्षधाम की सीसी जारी करवाने के जुगाड़  कर रहा है ।
विचार न्यूज़ द्वारा इस भ्रस्टाचार को लेकर लगातार खबरें प्रसारित कर रहा है ।
वेंडर की राजनीतिक पकड़  एवं अधिकारियों से अच्छी साठगांठ के चलते  शासन को करोड़ो का चूना लगाया जा रहा है ।
जनपद पंचायत क्षेत्र  की सभी ग्राम पंचायत में अवैध वेंडरो की बाढ़  आ गई है  । सरपंच सचिव ने अपने चहेतों  के दस्तावेजों को सत्यापित कर ग्राम पंचायत के विभिन्न मदो  का  निर्माण कार्य मटेरियल सप्लायर  वेंडर (ठेकेदार) नियुक्त किया है । 
बानगी यह है कि अधिकतर वेंडरो के पास बिल्डिंग मटेरियल सप्लाई कुछ भी नही है  सिर्फ बिल लगाकर शासन की राशि सेटिंग के जरिये अपने खाते में पहुँचाई जाती है ।
वेंडर ब्लॉक की अधिकांश ग्राम पंचायतों में सरपंच सचिव अधिकारी को अपनी राजनीतिक पकड़ की धौस जमाकर  बैखोप  अपनी जेब भर रहे हैं  ।
जिस प्रकार शासन की कितनी महत्वपूर्ण मोक्षधाम निर्माण योजना इस योजना में ग्राम पंचायतों के ग्रामो में शवदाह के लिए शेड का निर्माण होना था  । मोक्ष धाम शेड  निर्माण फर्जीवाड़े में वेंडरो ने स्टेंडर्ड स्टीमेट मानक प्राकलन अनुसार  शेड नही बनाये      जितने वजन के बिल लगाए है उतने वजन के शेड नही है
  वेंडरो की राजनीतिक पकड़  एवं अधिकारियों से अच्छी साठगांठ के चलते  शासन को करोड़ो का चूना लगाया जा रहा है
यह कार्य  मनरेगा योजना अंतर्गत  किया गया है ।

Share To:

Post A Comment: