धामनोद~~न्याय यात्रा को लेकर बैठक~~

मनीष छाबड़ा धामनोद~~

धामनोद ~~ प्रदेश कांग्रेस की न्याय यात्रा में किसानों की मांग महिलाओं पर अत्याचार प्रदेश की भ्रष्ट सरकार किसान विरोधी नीतियों से परेशान आम जनों को न्याय दिलवाने को लेकर प्रदेश कांग्रेस न्याय यात्रा निकाल रही है जिले में प्रवेश के बाद यात्रा जिले की सभी विधानसभा में भ्रमण करेगी इस संबंध में कल शाम को ब्लॉक कांग्रेस द्वारा एक बैठक का आयोजन नीलकंठ लाज में किया गया। पूर्व विधायक  पांचीलाल मेड़ा  मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव  बंटी छाबड़ा  ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष कमल यादव जिला कांग्रेस किसान उपाध्यक्ष संजय पंवार के साथ क्षेत्रीय नेता और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। बैठक में मेड़ा ने बताया कि  मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी किसान यात्रा  12 अप्रैल को धार जिले में प्रवेश करेगी जो धरमपुरी विधानसभा के नालछा में सुबह  11 बजे यात्रा पहुंचेगी  जहा आमसभा होगी। नालछा से मांडव होते हुए यात्रा करीब 1:30 बजे धरमपुरी विधानसभा मुख्यालय पहुंचेगी यहां यात्रा का बस स्टैंड पर सभा का आयोजन होगा इसमें कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी दीपक बावरिया प्रदेश अध्यक्ष अरुण यादव नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह के साथ पूर्व सांसद राजूखेड़ी  सहित जिला कांग्रेस के पदाधिकारी ब्लॉक कांग्रेस पूर्व विधायक किसान कांग्रेस के नेता युवा कांग्रेस सेवादल महिला कांग्रेस और कांग्रेस अन्य मोर्चे संगठनों के पदाधिकारी यात्रा के दौरान उपस्थित रहेंगे उन्होंने अधिक से अधिक  कार्यकर्ताओं के शामिल होकर यात्रा को सफल बनाने की अपील की ।इस मौके  बंटी छाबडा कमल यादव ने भी संबोधित किया।  पवन  जायसवाल, विजय डोंगले, नवीन  शर्मा , विनोद डोंगले, संतोष ठाकुर,  हरिराम शिंदे,  कमल सोलंकी,  महेंद्र कुशवाह, यश जैन एवं समस्त कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।संचालन पवन जायसवाल ने किया आभार संजय पंवार ने माना।

Share To:

Post A Comment: