धामनोद~भाई ही निकला भाई का कातिल~~
मनीष छाबड़ा धामनोद~~
धामनोद ~धामनोद थाना क्षेत्र के ग्राम सेमल्दा में 29 मार्च को 45 वर्षीय तुकाराम पिता रामा जी की हत्या कर दी गई थी मामले को पुलिस ने सुलझा लिया है जांच में तुकाराम की हत्या का आरोपी उसका भाई गुड्डू ही निकला जिस कुल्हाड़ी से उसने अपने भाई की हत्या की थी वह मां के मकान के ऊपर छुपा कर रखी थी जिसे पुलिस ने जप्त किया है पूछताछ में पुलिस ने आरोपी से घटना और वजह पूछी। उल्लेखनीय है कि सेमल्दा के बयडी के नीचे रहने वाले तुकाराम का शव 29 मार्च को लहूलुहान अवस्था में घर के बाहर पड़ा मिला था पड़ोस में रहने वाले उसके एक अन्य भाई ने उसे सबसे पहले देखा तथा परिजनों को सूचना दी तुकाराम के सिर पर धारदार हथियार से वार के निशान मिले थे उस समय पोस्टमार्टम के दौरान डॉक्टर ने बताया की धारदार वह भारी हथियार के वार से घाव होने के से सिर की हड्डी टूट गई थी जिससे उसकी मौत हो गई पुलिस ने मर्ग कायम कर मामला जांच में लिया था। पुलिस ने मृतक के परिजनों वह गांव के लोगों से चर्चा की इस में बात सामने आई कि तुकाराम का उसके भाई गुड्डू का घटना से कुछ दिन पूर्व जमीन को लेकर विवाद हुआ था इस पर पुलिस ने जाँच उस तरफ की और उसके भाई गुड्डू से सख्ती से पूछताछ की तो सारा मामला सामने आ गया । आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर उसे न्ययालय पेश किया गया जांच में थाना प्रभारी मोहन जाट एवं टीम में शामिल उपनिरीक्षक शिवराम सिंह यादव सहायक उपनिरिक्षक पदम सिंह भाटी शंकर सिंह मंडलोई प्रधान आरक्षक महेश जाट शुक्ला ओम प्रकाश स्वामी आरक्षक राकेश का योगदान सराहनीय रहा ।

Post A Comment: