झाबुआ~~मौसमी फलो ने लगाई नगर मे बहार
आम, अंगूर, तरबूज-खरबूज की बिक्री बढ़ी~~
झाबुआ। शहर में गर्मी बढ़ने के साथ ही बाजारों में मौसमी फलों की बहार आ गई है। जिसमें विशेषकर आम, अंगूर, तरबूज-खरबूज की बिक्री जमकर हो रहीं है। मौसमी फलो की बहार में सबसे अधिक जमकर बिक्री फलो के राजा कहे जाने वाले आम की हो रही है।
मौसमी फलों की लोग जमकर खरीदी कर रहे है। फलों में आम, तोतापरी, बादाम, लंगड़ा आम की मांग अधिक बनी हुई है। व्यवसायी यह आम नासिक से खरीदकर ला रहे है। बाजारों में इनकी जगह-जगह दुकाने सजी हुई है। इसके साथ ही अंगूर 60-80 रू. किलो अगल-अलग वैराईटियों में ठेलागाड़ियों पर आवाज लगाकर बेचा जा रहा है। तरबूज एवं खरबूज की भी जगह-जगह दुकाने लगी हुई है, जहां गर्मी के मद्देनजर सबसे अधिक इनकी खरीदी हो रहीं हें तरबूज-खरबूज 20-30 रू. किलो के मान से बेचा जा रहा है।
इन फलों की भी बहार
इसके साथ ही बाजार में संतरा, नारंगी, चीकू, पायनापल भी दुकानों पर बेचे जा रहे है। बाजार में दुकानों पर इनका ज्यूस भी उपलब्ध है। लोग ज्यूस की दुकानो ंपर पहुंचकर रसभरे फलों के ज्यूस का जमकर आनंद ले रहे है। इसके साथ ही गन्ने के रस की दुकानों पर भी अत्यधिक भीड़ देखी जा रहीं है।

Post A Comment: