बड़वानी~सीवरेज कंपनी वालो की लापरवाही के चलते लोग हो रहे परेशान ~~
बड़वानी~ विगत वर्ष से सीवरेज कंपनी द्वारा नगर में जो कार्य किया जा रहा है वो बहुत ही गैर जिम्मेदाराना ,अव्यवस्थित, गुणवत्ता विहीन कार्य किया जा रहा है जिससे बड़वानी का जन मानस परेशान हो रहा है इस ओर किसी भी जिम्मेदार जन प्रतिनिधि,नगर पालिका,शासन में बैठे नुमाइंदों का बिलकुल भी ध्यान नहीं है , जैन मंदिर के ठीक सामने चैंबर का पानी लीकेज हो रहा है जिससे गंदगी फैल रही है और जैन समाज के लोगों को असुविधा का सामना करना पड़ रहा है , जैन समाज जन को गंदगी में से हो कर निकलना पड़ रहा है जिससे अशुद्धि फैल रही है ,और जो लोग शुद्ध वस्त्र और सोले के वस्त्र पहन कर जाते है उनका सोला नष्ट हो जाता है ।
इस ड्रेनेज के पानी से कही बड़वानी में भी इंदौर के भागीरथ पूरा की हैजा की पुनरावृत्ति ना हो जाए स्थानीय लोगों की प्रशासन से मांग की है कि बड़वानी नगर को भी भविष्य में होने वाली गंभीर बीमारियों से बचाव के लिए उचित कदम उठाए,क्योंकि उस क्षेत्र में घर घर कुएं है

Post A Comment: