बड़वानी~एजुकेशन हब कोचिंग संस्था मे तीन दिवसीय वार्षिक उत्सव कार्यक्रम Wings 26 का आयोजन संपन्न~~

जिसमें पहले दिन इन- डोर गेम्स खेले गए जिसमें बच्चों ने खूब मजे किए। दूसरे दिन ओपन माइक कंपटीशन हुआ जिसमें बच्चों ने शायरी, स्टैंड अप कॉमेडी और अपनी आवाज से सब का मन मोह लिया। 
और तीसरे दिन जो संस्था का 15वा स्थापना दिवस भी है , इस दिन विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया जिसमें बच्चों ने नई तकनीकी का प्रयोग कर कई मॉडल बनाएं और विज्ञान की तरक्की के साथ प्रकृति के भी संरक्षण का संदेश दिया। बच्चों द्वारा बनाया ग मॉडल पर पालक एवं प्रदर्शनी देखने आए अतिथियों ने वोट दिए जिससे प्रथम द्वितीय तथा तृतीय विजेताओं की घोषणा होगी। संस्था शिक्षकों के मार्गदर्शन एवं सहयोग तथा विद्यार्थियों एवं पालकों की सहभागिता से यह वर्षिकोत्सव कार्यकृम सफल रहा।
Share To:

Post A Comment: