खेतिया~दीपावली स्नेहमिलन मे विधानसभा के नेताओं का लगा जमावड़ा~~
3 ग्राम के सरपंच भाजपा में हुए शामिल,विधायक ने वरिष्ठ कार्यकर्ताओ का किया सम्मान~~
श्री राधाकृष्ण आश्रम , मेंद्राना में पानसेमल विधानसभा का दीपावली स्नेह सम्मेलन आयोजित हुआ,जिसमे विधानसभा क्षेत्र के सभी भाजपा मंडलों से पदाधिकारियों के साथ कार्यकर्ता बड़ी संख्या में सम्मिलित हुए।
मंच पर जिला अध्यक्ष कमल इंग्ले की उपस्थिति में विधायक श्याम बर्डे व अतिथियों द्वारा पूजन के बाद और स्वागत सत्कार के बाद कार्यक्रम की प्रारम्भ हुआ।
विधायक श्याम बर्डे एवम् भाजपा अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओ पर पुष्पवर्षा करते हुए सभी को दीपावली की शुभकामनाएं दी
।इस कार्यक्रम में ग्राम मल्फा ग्राम मोगरिखेडा के सरपंच सहित जामनिया के सरपंच,पटेल, वारती और 30 से अधिक ग्रामीण भाजपा में शामिल हुए जिनका स्वागत अभिनंदन किया।
सम्मेलन को सम्भोदित करते हुए भाजपा के वरिष्ठ नेता मोहन गोले ने कहा की चुनाव के पूर्व विधायक चंद्रभागा किराड़े कांग्रेस पार्टी से उम्मीदवार थी लेकिन किसी ने सोचा नहीं था की जिनके विरुद्ध चुनाव लडा वे भाजपा में शामिल होंगे और उनके साथ ही मंच साझा करना होगा।
कार्यक्रम में रतन प्रेमी ने कविता भी सुनाई,।
विधायक बर्डे ने कहा वरिष्ठ कार्यकर्ताओ के मार्गदर्शन में सभी की मेहनत ने भाजपा को जिताया हे इसलिए सभी कार्यकर्ता पूजनीय है,।भाजपा जिलाध्यक्ष इंगले ने भाजपा का सदस्य होना सौभाग्य बताया।कार्यक्रम में का संचालन सचिन चौहान खेतिया ने किया
इस भव्य आयोजन में विधायक श्याम बर्डे,पानसेमल,निवाली, नगर परिषद अध्यक्ष,जनपद पंचायत अध्यक्ष,पानसेमल,खेतिया,पलसूद, चाटली,निवाली मंडल अध्यक्ष,महिला मोर्चा पदाधिकारी,मनोहर पटेल,लोकेश शुक्ला,राजेंद्र शितोले,राम सोनाने,रामचंद्र सोनिस सहित जिले भर से कार्यकर्ता शामिल हुए।विधायक का समाज के वरिष्ठ जनों ने स्वागत भी किया।
Post A Comment: