बड़वानी~पालकी यात्रा,रामनवमी महोत्सव व प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव को लेकर तैयारियां शुरू~~
बड़वानी।शहर के अंजड़ नाके पर स्थिति श्री साई शनेश्वर सेवा समिति के द्वारा पालकी यात्रा और अन्य आयोजनों को लेकर तैयारियां जोरों पर है।बुधवार को बड़वानी पहुंचे आचार्य पंडित संदीप बर्वे ने मंदिर समिति के सदस्यों के साथ मंदिर का निरीक्षण कर चर्चा की आचार्य पंडित संदीप बरवे ने बताया कि भगवान शिव का और भगवान राम जी का प्राकट्य श्री साईं शनेश्वर मंदिर संस्थान के द्वारा यह आयोजन होने जा रहा है।भगवान का जो यह दिव्य स्वरुप है ।भगवान यहां पर पशुपतिनाथ महादेव जी के रूप में स्थापित होंगे।जिनके 8 मुख है। उन आठ मुखों के साथ यह निमाड़ अंचल का पहला मंदिर है। जहां भगवान पशुपतिनाथ जी विराजमान होने जा रहे हैं।साथ ही भगवान रामचंद्र जी अपने समस्त परिवार समस्त शक्तियों के साथ विराजित होने जा रहे हैं। मूर्तियों का यह जो प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम है।यह आयोजन 17 अप्रेल से प्रारंभ होगा जिसमे
17 अप्रैल को रामनवमी महोत्सव मनाया जाएगा वहीं प्रसादी का वितरण भी होगा इसके बाद 19 अप्रैल से
21 अप्रैल तक तीन दिवसीय प्रांत प्रतिष्ठा महोत्सव के रूप में मनाया जाएगा।इस महोत्सव में सभी भक्त मंदिर आए और भगवान के इस महोत्सव का आनंद लेवे। श्री साई शनेश्वर मंदिर संस्था के जितने भी सदस्य है।ओर सभी समिति सदस्य जरूर पधारे क्योंकि यह भगवान की महा प्रकट उत्सव है ।यहां पर भगवान का प्राण प्रतिष्ठा प्रारंभ होना है।आगे उन्होंने बताया कि किसी भी मूर्ति को जब
प्राण प्रतिष्ठा कर्म किया जाता है।तो उन्हें नव प्रकार की क्रियो से गुजरा जाता है। इस 3 दिवसीय आयोजन में मूर्तियों को नव क्रिया से गुजर जाएगा। उसके पश्चात भगवान को स्थिर रूप में यहां पर प्रतिष्ठित किया जाएगा। यहां पर आकर आयोजन को लेकर समस्त भक्त व समिति के सदस्य एकत्रित हुए साथ ही आयोजन की रूपरेखा को लेकर तय किया गया है। कि किस प्रकार से आयोजन किया जाना चाहिए और क्या-क्या आवश्यक कार्य होना चाहिए यह आयोजन दिवसीय रहेगा।जिसमें 11 या 21 जोड़े शामिल होंगे और उनके द्वारा यह सारा आयोजन कर्म किया जाएगा।सर्वप्रथम जितने भी हमारे यजमान रहेंगे उन सभी का प्राश्चित विधान होगा शुद्धिकरण होगा और उसी के साथ ही यह कार्यक्रम प्रारंभ होगा
*16 अप्रैल को निकली जायेगी पालकी यात्रा,यात्रा में होने वाले चेचिसो को समिति ने देखा*
प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी 16 अप्रैल मंगलवार को दोपहर 4:00 बजे से गायत्री माता मंदिर से पालकी यात्रा प्रारंभ होगी जो शहर के मुख्य मार्गो से होते हुए साई शनेश्वर मंदिर परिसर में पहुंचेगी इस पालकी यात्रा में भगवान भगवान साई की पालकी सजाई जावेगी।भगवान राम सीता सहित लक्ष्मण हनुमान जी ओर भगवान पशुपतिनाथ महादेव जी की मूर्ति की शोभायात्रा के साथ ही खाटू श्याम जी की भव्य झांकी निकाली जाएगी।इंदौर के कलाकारों के द्वारा भी साई बाबा एवं श्री शिर्डी की जीवंत झांकी प्रस्तुत की जावेगी।वही नगर में कई स्थानों पर पालकी यात्रा का स्वागत भी किया जाएगा।वही पालकी यात्रा को लेकर मंदिर समिति के सदस्यों के द्वारा आज जहां क्यों को जी चेचिस पर सजाया जाएगा। उसका निरीक्षण कर उसे व्यवस्थित करवाया गया।
Post A Comment: