बड़वानी~गणगौर उत्सव की धूम महिलाओं ने खेली फुलपाती~~
 
परशुराम मारवाड़ी ब्राह्मण समाज की महिला मंडल ने किया आयोजन~~


बड़वानी। निमाड़ के प्रसिद्ध गणगौर पर्व की शहर सहित जिलेभर में धूम मची है। महिलाओं द्वारा परंपरागत रूप से फुलपाती का आयोजन कर गणगौर उत्सव धूमधाम से मनाया जा रहा है। शहर में परशुराम मारवाड़ी ब्राह्मण समाज की महिला मंडल ने फुलपाती का आयोजन किया।जिसमें बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लिया।
महिला मंडल द्वारा गणगौर की फुलपाती का कार्यक्रम समाज की जया शर्मा केतत्वावधान में रखा था।जो चंचल चोरहे से होते हुए कालिका माता के पीछे धर्म शाला में समापन हुआ। इस मौके पर गणगौर गीतों पर महिलाओं ने जमकर नृत्य भी किया।
Share To:

Post A Comment: