धार~चुनावी विवाद- पूर्व पार्षद पर युवक ने ताना कट्टा, प्रकरण दर्ज~~
धार। विधानसभा चुुनाव यूं तो शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो गए है, किंतु प्रचार के दौरान हुुई कहा-सुनी अब विवादों के रूप में सामने आ रही है। ताजा मामला विधानसभा चुनाव के दौरान स्वतंत्र उम्मीदवार और पूर्व कांग्रेस पार्षद के मध्य हुए वार्तालाप की आॅडियो वायरल होने के बाद विवाद के तुल पकड़ने का है। इस आॅडियो वायरल मामले से जुड़े विवाद में दीपक पिता किशन निवासी विनायककुंज कॉलोनी ने सोमवार को पूर्व कांग्रेस पार्षद बंटी डोड को कट्टा दिखाकर धमकाया है। इस मामले में श्री डोड ने कोतवाली थाने पर शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने दीपक के विरुद्ध गाली-गलौज व विवाद करने की धाराओं में प्रकरण दर्ज किया है। विवाद की सूचना के बाद श्री डोड के समर्थन में बड़ी संख्या में कांग्रेसी कोतवाली थाने पहुंचे थे। इस मामले में दीपक की और से भी थाने पर आवेदन दिया गया है जिसमें शाम तक एफआईआर दर्ज नहीं हो पाई थी।


Post A Comment: