धार~ऐसे आयोजन से समाज को नई दिशा मिलती है- शैलेषानंदजी~~
श्रीगौड़ मालवीय ब्राह्मण समाज का अन्नकूट महोत्सव संपन्न~~
धार~( डॉ. अशोक शास्त्री )~~
धार। श्री श्रीगौड मालवीय ब्राम्हण धार समाज निशुल्क परीचय सम्मेलन समिति द्वारा अन्नकूट महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुुख्य अतिथि श्री श्रीगौड समाज के पंच दशनाम जूना अखाड़े के महामंडलेश्वर शैलेषानंदगिरी जी महाराज थे। उन्होंने आयोजन की सराहना की। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों से समाज को नई दिशा मिलती है। ये अनूठा आयोजन है। अध्यक्षता सुधीर त्रिवेदी ने की। महिला अध्यक्ष किरण जोशी, युवा कार्यकारिणी अध्यक्ष नीलेश पाठक, उपाध्यक्ष उज्जवल दुबे, अनिल जोशी, कैलाश मंडलोई, कोषाध्यक्ष विजय कानूनगो, महिला उपाध्यक्ष सोनल दुबे एवं वर्षा व्यास मौजूद रही। मंच पर अतिथि के रूप में शरद जोशी, संरक्षक गजानंद जोशी, सुभाष पाठक, प्रदीप जोशी, महिला संरक्षक कामिनी दुबे, कल्पना जोशी उपस्थित थी। संचालन उज्जवल दुबे ने किया। श्री त्रिवेदी ने बताया कि पूर्व में समिति द्वारा नि:शुल्क परिचय सम्मेलन कराया था। आगामी दिनों में फिर से निशुल्क परिचय सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा।
नृत्य के साथ लगाया ठाकुर जी को भोग
मथुरा से आई टीम ने आकर्षक नृत्य के साथ ठाकुरजी को 56 भोज लगाए। टीम में राधा- कृष्ण और ग्वालों ने भजनों पर सुंदर नृत्य की प्रस्तुति दी। प्रथम कडी में सरस्वती वंदना के बाद कोरोना में दिवंगत समाजजनों को श्रद्धांजलि दी। इस दौरान 80 पार कर चुके समाज के वरिष्ठों का सम्मान भी किया गया।


Post A Comment: