धार~भाजपा के लिए वोट मांगने पर कांग्रेस के 9 नेता निष्कासित ~~

पीसीसी ने जारी किए आदेश, धार विसं से जुड़े है नेता~~

धार~( डॉ. अशोक शास्त्री )




धार। विधानसभा चुनाव खत्म होते ही पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल नेताओं, कार्यकर्ताओं के निष्कासन की कार्रवाई शुरू हो गई है। इसी कार्रवाई के तहत प्रदेश कांग्रेस कमेटी के संगठन प्रभारी उपाध्यक्ष राजीव सिंह ने धार विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में प्रचार-प्रसार करने और मतदान दिवस के दिन भाजपा के लिए वोट अपील करने पर करीब 9 कांग्रेस नेताओं पर निष्कासन की कार्रवाई की है। यह कार्रवाई आदेश 17 नवंबर को जारी किए गए है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आदेश से निष्कासित नेताआें में पीथमपुर जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष बनेसिंह जवरा, पीथमपुर जिला कांग्रेस महासचिव मनोज बाबा, राजेश अगाल, पूर्व पार्षद कमल राठौर, धार जिला कांग्रेस सचिव ऋषि भार्गव, पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष पर्वतसिंह चौहान, कृष्णकांत पटेल तिरला, महावीर बुंदेला, लोकेश मकवाना का नाम शामिल है। इसके पूर्व पीसीसी ने धार विधानसभा से निर्दलीय चुनाव लड़ने पर पीसीसी सचिव कुलदीपसिंह बुंदेला और कार्यकारिणी सदस्य कुलदीपसिंह डंग को 6 साल तक निष्कासित करने के आदेश जारी किए थे।
Share To:

Post A Comment: