धार~कुक्षी पुलिस ने पकड़ी ढ़ाई लाख से अधिक की शराब~~

धार~( डॉ. अशोक शास्त्री )




धार। कुक्षी पुलिस द्वारा 2 लाख 59 हजार 200 रूपये की अवैध शराब (बीयर) व 8 लाख रुपए किमती पिकअप लोडिंग वाहन सहित कुल 10 लाख 59 हजार का मश्रुका जब्त किया है। कुक्षी पुलिस को सूचना मिली कि 25 नवम्बर को महिन्द्रा पिकअप लोडिंग वाहन में अवैध शराब भरकर लोहारी तरफ से आ रही है। सूचना पर पुलिस टीम ने कोलगांव फाटे पर नाकाबंदी की। इस दौरान मुखबिर द्वारा बताए अनुसार सफेद रंग की महिन्द्रा पिकअप क्रमांक एमपी-11-जी-5642 आते दिखी। जिसे घेराबंदी कर रोकने का प्रयास किया। इसके बाद वाहन चालक पुलिस को देखकर वाहन को घटगांव की और ले गया। पीछा करने पर वाहन चालक व क्लीनर मौके से भाग गया। वाहन की तलाशी लेने पर उसमं 90 पेटी माउंट 6000 कंपनी की बियर केन प्रत्येक पेटी में 24 नग बियर 500 एमएल की शराब भरी होकर सीलबंद थी। शराब की कीमत 2 लाख 59 हजार 200 रुपए वाहन सहित कुल जब्त मश्रुका कीमत 10 लाख 59 हजार 200 रुपए की होना पाया गया। पुलिस ने शराब व वाहन को जब्त कर प्रकरण दर्ज किया है। कार्रवाई में एसडीओपी सुनील गुप्ता, थाना प्रभारी कुक्षी राजेश यादव, उपनिरीक्षक संतोष पाटीदार, सहायक उपनिरीक्षक नीलेश मालवीय का योगदान रहा। एसपी मनोजसिंह ने पुलिस टीम को पुरस्कृत करने की घोषणा की है।
Share To:

Post A Comment: