राजोद ~थाना राजोद पुलिस द्वारा पाँच वर्षों से फरार दो स्थाई वारण्टियों को किया गिरफ्तार~~
पवन वीर राजोद 9993688124~~
पुलिस अधीक्षक धार श्री मनोजकुमारसिंह एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ.इन्द्रजीत बाकलवार के निर्देशन में तथा एसडीओपी सरदारपुर श्री आशुतोष पटेल के मार्गदर्शन में आगामी विधानसभा चुनाव को शांतिपूर्वक सम्पन्न कराने के लिए स्थाई एवं फरार वारंटियों की धरपकड़ अभियान के तहत आज दिनांक 08.11.2023 की रात्री में प्रकरण क्रमांक 244/2016 धारा 294, 323, 325, 506, 34 भादवि में फरार आरोपी वारंटी मुकेश पिता रतन कोली जाति भील निवासी ग्राम धनलबाव बरमंडल थाना राजोद एवं तीन प्रकरण क्रमांक 1585/2017, 1586/2017, 16/2017 धारा:- 138 एन. आई. एक्ट में फरार दरियावसिंह पिता रामसिंह बामनिया निवासी ग्राम राजोद हाल ग्राम उटावद जिल धार को टीम द्वारा रात्री में दबिश देकर गिरफ्तार किया है, इस प्रकार से कुल 04 स्थाई वारंट तामील किये है।
उक्त सराहनीय कार्य थाना प्रभारी राजोद हिरूसिंह रावत की टीम जिसमें उनि विक्रम देवडा, आर. मोहित सेन, रोहित नागर, ईश्वर गरूडा, भंवरसिंह निनामा व आरक्षक प्रशांत साइबर सेल धार की भूमिका रही है।


Post A Comment: