धार~केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 11 नवंबर को धार आएंगे ~~
धार। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 11 नवंबर को धार पहुंचेंगे। जहां पर वे भोजशाला के दर्शन/ पूजन पश्चात लालबाग में एक जनसभा को संबोधित करेंगे। धार विधानसभा मीडिया समन्वयक ज्ञानेंद्र त्रिपाठी ने बताया कि श्री शाह दोपहर 4 बजे हेलीकॉप्टर से धार पुलिस हेलीपैड पहुंचेंगे। इसके बाद हेलीपेड से रवाना होकर 4.15 धार स्थित भोजशाला पहुंचेंगे वे दर्शन /पूजन कर 4:30 लालबाग सभा स्थल पर जनसभा को संबोधित करेंगे। इस दौरान पूर्व केन्द्रीय मंत्री विक्रम वर्मा, भाजपा जिलाध्यक्ष मनोज सोमानी सहित अन्य वरिष्ठजन उपस्थित रहेंगे। जनसभा पश्चात 5.25 पर धार हेलीपैड से इंदौर एयरपोर्ट के लिए रवाना होंगे।


Post A Comment: