धार ~संस्कार भारती की रंगोली प्रशिक्षण कार्यशाला सम्पन्न~~

धार~( डॉ. अशोक शास्त्री )




धार। संस्कार भारती धार इकाई द्वारा दो दिवसीय रंगोली प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन मारूतिपुरा स्थित हनुमान मंदिर प्रांगण में संपन्न हुआ। यह जानकारी देते हुए संस्कार भारती जिला महामंत्री गौरव अग्रवाल ने बताया कि प्रशिक्षण हेतु इन्दौर से रंगोली कलाकार श्रीमती प्रमिला प्रमाल द्वारा प्रथम दिवस का प्रशिक्षण दिया गया। जिसमें पारंपरिक प्रतीक चिन्हों जैसे गदा, शंख, स्वास्तिक, गो पग जैसे धार्मिक चिह्नों से सुंदर रंगोली बनाना सिखाया गया। ,ितीय दिन का प्रशिक्षण श्रीमती अदिति अग्रवाल ने दिया। इस कार्यशाला में 50 से अधिक प्रतिभागियों ने भाग लिया। समापन के अवसर पर संस्था जिलाध्यक्ष अतुल कालभंवर, सदस्य ओमप्रकाश सोलंकी एवं सुश्री मनीषा खेडेकर द्वारा प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। अंतिम दिन रंगोली को आमजनों के अवलोकनार्थ रखा गया। कार्यक्रम संचालन पराग भौंसले एवं संजय उपाध्याय ने किया। प्रशिक्षण में धारेश्वर हॉस्पटल एंड रिसर्च सेन्टर, विवके यादव, श्रीमती रेणुका गायकवाड़, दीपक मालवीय, श्रीमती रेखा राठौर का विशेष सहयोग रहा।
Share To:

Post A Comment: