धारडही~पुलिस महकमें ने कहा- हमने कर लिया आप सभी भी जिम्मेदारी से करें मतदान~~
धारडही~( डॉ. अशोक शास्त्री )
धार-डही। आप सभी अपने वोट की कीमत को समझे। लोकतंत्र को सशक्त बनाने में मतदान कर अपने अधिकार और कर्तव्य को निभाएं। हमने अपना कीमती वोट कर दिया है, अब आप सभी की बारी है। आप सभी आमजन भी 17 नवंबर को मतदान केंद्रो पर जाकर जिम्मेदारी से मतदान करें। यह बात डही के थाना प्रभारी प्रकाश सरोदे ने कुक्षी में मतदान करने के पश्चात कहीं। वे पुलिस महकमें के साथ यहां मतदान करने पहुंचे थे। पुलिस विभाग सहित अन्य विभाग के वे अधिकारी- कर्मचारी जो 17 नवंबर को चुनाव ड्यूटी में तैनात रहेंगे उनके साथ ही कुक्षी में प्रशिक्षण लेने आए धार, बदनावर, गंधवानी, सरदारपुर, धरमपुरी, मनावर के मतदान दल के अधिकारी और कर्मचारियों ने भी डाक मत पत्र से अपना मतदान किया।
दूसरे दिन भी जारी रही प्रक्रिया
निर्वाचन मीडिया नोडल अधिकारी मनोज दुबे, मीडिया प्रभारी इरफान मंसूरी व मनोज साधु ने बताया कि कुक्षी में दूसरे दिन बुधवार को भी डाक मत पत्र से मतदान की प्रक्रिया जारी रही। इसमें चुनावी कार्य में तैनात अधिकारी- कर्मचारियों ने बढ़-चढ़कर उत्साह पूर्वक मतदान में भाग लिया। गुरुवार को भी डाक मत पत्र से मतदान होगा। उन्होंने बताया कि दूसरे दिन भी करीब 350 अधिकारी- कर्मचारियों ने मतदान किया है। मतदान शाम 6 बजे तक चलता रहा।


Post A Comment: