धार ~राष्ट्रहित में मतदान का मातृशक्तियों ने लिया संकल्प, शहर में निकाली रैली~~

निजी गार्डन में मातृशक्ति मंडल द्वारा आहूत सम्मेलन को पूर्व मंत्री बघेल ने किया संबोधित~~

धार~( डॉ. अशोक शास्त्री )~~




धार। जहां नारी का सम्मान होता है उसे पूजा जाता है वहां देवता रहते है। महिलाएं भी अपनी भूमिका परिवार से लेकर कामकाज में एक शक्ति के रूप में जिम्मेदारी के साथ निभाती है। मातृशक्तियों की भागीदारी अब 50 प्रतिशत के लगभग हो गई है। प्रत्येक क्षेत्र में भूमिका निभाने वाली महिलाओं की राष्ट्रहित में भूमिका निभाने का समय है। चुनाव में शत प्रतिशत मतदान के लक्ष्य को पूर्ण करने में महिलाएं भागीदारी निभाए। राष्ट्रहित में मतदान आवश्यक है, क्योंकि चुनाव लोकतंत्र का एक महत्वपूर्ण उत्सव है। महिलाओं की भागीदारी को देखते हुए आज सरकारें उनके सशक्तिकरण को लेकर लगातार काम कर रही है। ऐसे में मातृशक्तियों की भूमिका भी हो जाती है वे बेहतर सरकार के चयन और राष्ट्रहितों को सर्वोपरि मानते हुए चुनाव में अपनी भूमिका निभाएं। कुछ इस तरह से मातृशक्तियों के सम्मेलन में मतदान में भागीदारी निभाने को लेकर वक्ताओं ने अपनी बात रखी। कार्यक्रम को पूर्व मंत्री रंजना बघेल ने संबोधित किया। इस दौरान मंच पर मातृशक्ति मंडल के संयोजक अनिल जैन बाबा सहित संगठन अध्यक्ष पप्पी मकवाना और सामाजिक कार्यकर्ता सचिन दवे मौजदू थे। इस दौरान अनिल जैन बाबा ने कहा कि वोट आपका अपना अधिकार है। मतदान में भूमिका निभाएं और राष्ट्र को मजबूत करने का संकल्प लें।
रैली के रूप में बाजारों से गुजरे
राष्ट्रहित में मतदान करें का आह्वान लेकर सम्मेलन के पश्चात मातृशक्तियों का जत्था शहर के प्रमुख बाजारों से गुजरा था। इस दौरान हजारों की संख्या में महिलाओं को सड़क पर देखकर लोगों ने भी मतदान में भागीदारी निभाने का संकल्प लिया। उल्लेखनीय है कि मातृशक्ति संगठन शहर के 30 वार्डों में अपनी एक टीम बना चुका है। संगठन द्वारा कावड़ यात्रा जैसी धार्मिक यात्राएं निकाली जाती है। वहीं बस्तियों में रचनात्मक एवं सामाजिक कार्यक्रम भी आयोजित किए जाते है। संयोजक श्री जैन ने कहा कि देश-प्रदेश की आधी आबादी मातृशक्तियों की है। केन्द्र और राज्य सरकार ने इस आधी आबादी के आर्थिक, सामाजिक एवं प्रत्येक क्षेत्र में भागीदारी को सुनिश्चित करने की चिंता के साथ योजनाओं के माध्यम से उसे क्रियान्वित भी किया है। ऐसे में चुनाव में अपने मत का अपने विवेक से उपयोग करने के अधिकार को लेकर मातृशक्तियों को पे्ररित करने के उद्देश्य से कार्यक्रम आयोजित किया गया था।
Share To:

Post A Comment: